फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Boy died during trying to intervene in dispute between two friends

Roorkee: दो दोस्तों के विवाद में बीच-बचाव करा रहे युवक को लगी चोट, उपचार के दौरान हुई मौत

Sun, 05 Nov 2023 08:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Nov 2023 08:14 PM IST
सार

दोस्तों में मजाक चल रही थी। मजाक-मजाक में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। दोस्तों को झगड़ता देख दीपक ने बीच-बचाव कराने प्रयास किया। इस बीच उसके सिर पर कोई चीज जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन
Roorkee News Boy died during trying to intervene in dispute between two friends
युवक की मौत के बाद घर पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में दो दोस्तों के बीच विवाद में बीच-बचाव कराते समय एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजन शव घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही। लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार, तेलीवाला निवासी दीपक (38) फेरी लगाने का काम करता था। उसके साथ घर के पास रहने वाले दो दोस्त भी फेरी लगाने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह दोस्तों में मजाक चल रही थी। मजाक-मजाक में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


दोस्तों को झगड़ता देख दीपक ने बीच-बचाव कराने प्रयास किया। इस बीच उसके सिर पर कोई चीज जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट होता देख आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: विजिलेंस की कार्रवाई, पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार, पुलिस महकमे में हड़कंप


साथ ही दोनों पक्षों में सुलह कराई। शाम करीब तीन बजे दीपक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे आनन-फानन में रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस देर शाम तक परिजनों से वार्ता करती रही। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने मामले में अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed