{"_id":"64c7f5eff2179e96c7055797","slug":"son-beat-father-condition-critical-roorkee-news-c-5-1-drn1027-213522-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बेटे ने पिता को पीटा हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बेटे ने पिता को पीटा हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अपने पिता पर विवाद में लाठी-डंडों से हमला करके कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। आरोपी बेटा घर से फरार है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मंडावर गांव निवासी एक ग्रामीण बाड़ी क्षेत्र में मजदूरी करता है। सोमवार देर शाम वह गांव आया था। किसी बात को लेकर उसका अपने बेटे से विवाद हो गया। विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो बेटा मौके से फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद