फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Some youths took the uncle-nephews to the gym and beat

Roorkee News: जिम में ले जाकर चाचा-भतीजे के पीटा

Sat, 05 Aug 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Some youths took the uncle-nephews to the gym and beat
कुछ युवकों ने चाचा-भतीजों को जिम में ले जाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा निवासी हमीद और उसका भतीजा शाहरूख 25 जुलाई को ई-रिक्शा से जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवकों ने उनका ई-रिक्शा रुकवा लिया और ई-रिक्शा समेत भारत कालोनी स्थित जिम में ले गए। आरोप है कि यहां पर युवकों ने उन पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। इसमें शाहरुख बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि हमीद की तहरीर पर शुभम, आशु, अनिल, शाकाल निवासी ढंडेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एक लाख के गबन के आरोप में क्लर्क पर केस



रुड़की। एक स्कूल के क्लर्क पर फीस की रकम में हेराफेरी कर एक लाख 14 हजार रुपये का गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री योगेश्वर पब्लिक स्कूल ढंढेरा के प्रबंधक जितेंद्र पुंडीर ने पुलिस को बताया कि उनके स्कूल में विवेक शील निवासी सोलानीपुरम, कोतवाली रुड़की क्लर्क हैं। जून से विवेक ने बिना बताए स्कूल आना बंद कर दिया। मोबाइल फोन भी नहीं उठाया। शिकायत पर जांच में पता चला कि विवेक ने छात्रों की जमा फीस का गबन किया है। इसके लिए फीस के सॉफ्टवेयर के लॉगिन का गलत तरीके से इस्तेमाल कर एक लाख 14 हजार रुपये का गबन किया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले में विवेक शील पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed