{"_id":"620bbe89433a6865ba63f5a2","slug":"some-irrigated-the-plants-and-some-had-breakfast-with-the-family-roorkee-news-drn404158445","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने फूलों का सींचा तो किसी ने परिवार संग किया सुकून भरा नाश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने फूलों का सींचा तो किसी ने परिवार संग किया सुकून भरा नाश्ता
विज्ञापन
्ंगलौर में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद अपने आवास पर फूलों को पानी देते भाजपा प्रत्याशी दिनेश प
- फोटो : ROORKEE
कई दिन की चुनावी भागदौड़ और दिमागी तनाव के बाद प्रत्याशी देर रात घर पहुंचकर गहरी नींद में सो गए। इसके बाद मंगलवार को हर किसी ने अपने-अपने ढंग से सुबह की शुरुआत की। किसी ने सुबह उठते ही अखबार पढ़े तो किसी ने बागवानी की। साथ ही परिवार के लोगों के साथ कई दिनों के बाद चाय-नाश्ते का लुत्फ उठाया।
मंगलवार को सभी प्रत्याशी अपने कार्यालयों व आवासों में ही रहे। वहां पर प्रत्याशियों के समर्थक भी सैकड़ों की संख्या में अपने नेता से मिलने पहुंचे। प्रत्याशियों का दिनभर अपने समर्थकों के बीच ही चर्चा में बीत गया। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा ने मंगलवार सुबह छह बजे उठकर पूजा पाठ की। इसके बाद परिवार के साथ बैठकर इत्मीनान से नाश्ता दिया। करीब 11 बजे नहर किनारे स्थित अपने कैंप कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बूथों पर हुए मतदान का फीडबैक लिया। इसके बाद रोजाना की ही तरह लोगों की ओर से मिले निमंत्रण पत्रों को देखा और निकल गए।
वहीं रुड़की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा सुबह करीब आठ बजे उठे और बहुत दिनों बाद परिवार के साथ बैठकर बातचीत करते हुए नाश्ता किया। इसके बाद अपनी स्कूटी से शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचे और अपने समर्थकों व दोस्तों से मुलाकात की। व्यापारी दोस्तों की दुकान पर बैठकर मतदान पर चर्चा की। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नितिन शर्मा ने भी सुबह जल्दी उठकर नित्य पूजा आदि की और फिर समर्थकों के साथ बैठक की। विभिन्न जगहों पर हुए मत प्रतिशत की जानकारी ली। इसके बाद वे रोजाना की तरह विभिन्न स्थानों से आए निमंत्रण में शरीक होने के लिए निकल गए।
विज्ञापन
मंगलौर विधानसभा से प्रत्याशी दिनेश सिंह पंवार ने भी बेहद खूबसूरत ढंग से दिन बिताया। उन्होंने सुबह उठने के बाद रुड़की स्थित अपने आवास के गार्डन में कई दिन बाद खुद पौधों को पानी दिया। इसके बाद पत्नी और बच्चों के साथ गार्डन में बैठकर खिली धूप में सुकून के पल बिताए। ढेर सारे अखबार पढ़े और नाश्ता करने के बाद अपने चुनावी कार्यालय पहुंचे। भगवानपुर में बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश के समर्थक सुबह ही उनके घर पहुंच गए और मतगणना का हिसाब किताब लगा रहे थे। समर्थक जीत का अंतर का हिसाब लगाने के साथ ही यह भी बता रहे थे कि किस पार्टी से टक्कर रहेगी।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश के घर पर भी सुबह से ही समर्थकों का तांता लगा रहा। लोग चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चा करते नजर आए। इसके बाद वे अपने कार्यक्रमों केे लिए निकल गईं। इसी तरह लक्सर में भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने कई दिनों बाद बाल कटवाए और फिर विभिन्न गांवों में लोगों से मिलने पहुंच गए। बसपा प्रत्याशी शहजाद खान और कांग्रेस प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी ने भी समर्थकों के साथ बैठक की। कलियर में कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद और भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ दिन बिताया।
भाजपा प्रत्याशी ने जताया आभार
भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह पंवार ने चुनाव होने के बाद अभिवादन बैठक की। इसमें विधानसभा मंगलौर के सभी कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष भी मौजूद रहे। उन्होंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का चुनाव में साथ निभाने के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में जमीर हसन अंसारी, डॉ. मधु, अमीलाल वाल्मीकि, अंकित कपूर, सोनू धीमान, सतीश प्रधान, योगेश कुमार, सुशील राठी, अरुण लौहान, शैलेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।