फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Apni Mitti-Apna Parivar Our Soil, Our Family campaign launched in Laksar

Roorkee News: लक्सर में अपनी मिट्टी-अपना परिवार अभियान की शुरुआत

Tue, 27 Oct 2026 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Apni Mitti-Apna Parivar Our Soil, Our Family campaign launched in Laksar
भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर में अपनी मिट्टी-अपना परिवार बूथ जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी सचिन अग्रवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सचिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और लोगों को इनसे अवगत कराना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपनी मिट्टी-अपना परिवार अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान आमजन को भाजपा सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लोगों से संवाद कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया जाएगा। अभियान के माध्यम से पार्टी जनसंपर्क को मजबूत करने और लोगों से सीधे जुड़ने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर महेंद्र धीमान, रामसिंह वाल्मीकि, निखिल कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed