फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students were provided with information about their legal rights

Roorkee News: विद्यार्थियों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी

Tue, 27 Oct 2026 05:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Students were provided with information about their legal rights
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की ओर से जनपद में आरंभ किए गए सुरक्षित बचपन अभियान के तहत लक्सर तहसील में किसान विद्यालय इंटर काॅलेज लक्सर, कृषक इंटर काॅलेज रायसी व जनता व शिक्षाराज इंटर काॅलेज सुल्तानपुर में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


अपर सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार सिंह ने केवी इंटर काॅलेज लक्सर में कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी प्रकार के शोषण, साइबर अपराध अथवा असुरक्षित परिस्थितियों में वह न्यायालय और पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विधिक अधिकारों, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी।
विज्ञापन


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ललिता सिंह, सिविल जज पल्लवी गुप्ता सहित न्यायिक अधिकारियों ने विद्यालयों में साइबर इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण या साइबर अपराध का सामना करने पर उन्हें क्या कदम उठाने चाहिए और सहायता के लिए किन संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक व सतर्क रहने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, एडीजीसी सुक्रमपाल सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश, पीएलवी सहित शिक्षक, विद्यार्थी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed