फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Soldier broke into a house and vandalized, uproar

सिपाही ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, हंगामा

Thu, 27 Aug 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Soldier broke into a house and vandalized, uproar
एक खाली प्लाट में शोर मचा रहे युवकों का विरोध करने पर आरोपियों ने लोगों से अभद्रता कर दी। आरोप है कि युवकों के पक्ष में आए एक सिपाही ने एक घर में घुसकर डंडे से कार में तोड़फोड़ कर डाली। विरोध करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगनहर की पटरी किनारे पीर बाबा कॉलोनी में मनीष कुमार और गौरव का घर है। दोनों ने बताया कि बुधवार की रात कुछ युवक प्लाट में खड़े होकर आपस में गाली गलौज कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो युवक ने अभद्रता शुरू कर दी। हंगामा होने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए और मामले का निपटारा कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवकों के पक्ष में एक सिपाही उनके घर के बाहर आ पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने उनके और महिलाओं के साथ भी मारपीट कर दी। आरोपी सिपाही ने घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला कि सिपाही किसी दूसरे थाने में तैनात है और वह कोविड ड्यूटी में रुड़की आया था। उसकी रुड़की में ही ड्यूटी चल रही है। सिपाही से इस मामले में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed