{"_id":"571678924f1c1b7d7b8b49e2","slug":"slip-bike-rider-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर बाइकसवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर बाइकसवार की मौत
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। ढंडेरा के पास ट्रैक पार करने के दौरान एक बाइकसवार युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक रिश्तेदारी में नगला इमरती आया था।
विज्ञापन
जनपद के ही मिर्जापुर मुस्तफाबाद निवासी खलील अहमद की नगला इमरती में रिश्तेदारी है। मंगलवार सुबह खलील का बेटा जलीस बाइक से नगला इमरती आया हुआ था। जल्दी पहुंचने के लिए उसने ट्रैक पार करने को शॉर्टकट अपनाया। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते सिविल अस्पताल पहुंचे। सिविल लाइंस कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि हादसा ट्रैक पार करने के दौरान हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन