{"_id":"67e1a018ddfd738e5f077de5","slug":"six-illegal-madrassas-of-mangalore-area-sealed-roorkee-news-c-5-1-drn1027-648484-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अवैध मदरसों के खिलाफ पुलिस- प्रशासन की कार्रवाई जारी, मंगलौर क्षेत्र के छह किए गए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अवैध मदरसों के खिलाफ पुलिस- प्रशासन की कार्रवाई जारी, मंगलौर क्षेत्र के छह किए गए सील
Tue, 25 Mar 2025 11:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:21 AM IST
सार
राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में नगर के मोहल्ला लालबाड़ा स्थित मदरसा महमूदिया को अवैध रूप से संचालित पाया गया जिसको सील कर दिया गया।
विज्ञापन
अवैध मदरसों पर कार्रवाई (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के नेतृत्व में अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान मंगलौर व देहात क्षेत्र के छह मदरसों को सील किया गया। एक मदरसा मौके पर बंद पाया गया और एक अन्य मदरसे का पता नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी तिपसिता रावत के नेतृत्व में सोमवार को राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में नगर के मोहल्ला लालबाड़ा स्थित मदरसा महमूदिया को अवैध रूप से संचालित पाया गया जिसको सील कर दिया गया। मदरसा जामिया सुमैया मौके पर बंद पाया गया। इस्लामनगर में संचालित मदरसा दारुल सना का सही पता नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नियमितीकरण की घोषणा के बाद अब कर्मचारियों की नजर सेवाकाल पर, दो बार सरकारों ने किए हैं प्रयास
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने टांडा भनेड़ा के जामिया इस्लामिया इस्मतुल इस्लाम मदरसे, अकबरपुर ढाढेकी के गांव में संचालित मदरसा जिया उल उलूम व मदरसा जीनत उल कुरान और मुंडलाना में संचालित मदरसा इस्लामिया अरबिया कासिम उल उलूम को भी अवैध रूप से संचालित होने पर सील किया गया।