{"_id":"69e0cef9802b253d9c0d46c8","slug":"sir-please-save-our-land-from-my-husbands-brother-in-law-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-153821-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: साहब पति के जीजा से बचा लो हमारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: साहब पति के जीजा से बचा लो हमारी जमीन
Thu, 16 Apr 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
ज्वाॅइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ बोले- मामले की जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे
रुड़की। एक महिला ने अपने पति की संपत्ति को बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। महिला ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पति का जीजा पूर्व में भी एक संपत्ति को बेचकर रकम हड़प चुका है। अब दोबारा से अन्य संपत्ति को बेचने की फिराक में है।
झबरेड़ा निवासी महिला के अनुसार उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी और उनका एक चार वर्षीय पुत्र भी है। पिछले कुछ समय से पति परिवार की जिम्मेदारियों से दूर हो गया है। आरोप है कि पति का जीजा उनकी संपत्ति पर बुरी नजर रखे हुए हैं। पति को नशे का आदी बना दिया गया है और 26 सितंबर 2025 को पैतृक मकान की रजिस्ट्री भी करा ली जिसकी रकम भी हड़प ली गई। अब उसी व्यक्ति ने अन्य जमीन भी बेचने का दबाव पति पर बनाया है। महिला ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो उनके पास कोई संपत्ति नहीं बचेगी। इस मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।