फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sir Daughter-in-law cheats in the name of getting a job

साहब! पुत्रवधु नौकरी लगवाने के नाम पर करती है ठगी

Sun, 05 Sep 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sir Daughter-in-law cheats in the name of getting a job
रुड़की। साहब! बेटा विदेश में नौकरी करता है, जबकि पुत्रवधू रुड़की में ही रहती है। वह लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करती है। उसने कई लोगों के लाखों रुपये ठग रखे हैं। ऐसे में ये लोग घर पर आकर मुझे धमकी दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होेंने अपने बेटे की शादी भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक युवती से की थी। उनका बेटा विदेश में नौकरी करता है और पुत्रवधू कभी ससुराल में रहती है तो कभी मायके में रहती है। आरोप है कि उनकी बहू लोगों को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये लेती है। इन लोगों की नौकरी नहीं लगती है तो ये लोग पैसे मांगने उनके पास आते हैं और बहू की हरकतों के बारे में शिकायत करते हैं। साथ ही पुत्रवधू से रुपये वापस कराने का दबाव बनाते हुए अभद्रता करते हैं। आरोप है कि उन्होंने बहू से ऐसा न करने की बात कही तो उसने अभद्रता कर दी। पीड़ित ने बहू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। इस संबंध में शिकायतकर्ता की पुत्रवधू को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed