फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shrut Panchami was celebrated as Jinvani Diwas at the Jain temple

Roorkee News: जैन मंदिर में श्रुत पंचमी जिनवाणी दिवस के रूप में मनाई

Fri, 19 Jun 2026 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Shrut Panchami was celebrated as Jinvani Diwas at the Jain temple
नगर के प्रतिष्ठित श्री श्रेयांसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रुत पंचमी का महापर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जिनवाणी दिवस के रूप में मनाया गया। इस पावन अवसर पर जैन धर्म के मूल सिद्धांतों और प्राचीन ग्रंथों के प्रति समाज ने अपनी अटूट आस्था प्रदर्शित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के चरणों में अभिषेक और शांतिधारा के साथ के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान विहार कर रही आर्यिका आनंद मति माता के साथ हुई दुर्घटना के उपरांत उनके स्वास्थ्य सुधार के लिए सभी भक्तों ने सामूहिक प्रार्थना की। वहीं दूसरी ओर मुनि विशाल सागर महाराज का अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुनि श्री 108 सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण आर्यिका मृदुमति माता की ओर से रचित श्रुत पंचमी विधान रहा।
विज्ञापन

इस दौरान जैन संप्रदाय के सर्वोच्च मूल सिद्धांत ग्रंथ श्री षट्खण्डागम की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। उपस्थित विद्वानों ने बताया कि आचार्य श्री धरसेनाचार्य के परम शिष्य आचार्य पुष्पदंत और आचार्य भूतबलि महाराज ने ही जैन ग्रंथों को लिपिबद्ध करने की ऐतिहासिक परंपरा का सूत्रपात किया था जिसका आज भी संपूर्ण जैन जगत पालन कर रहा है। इस अवसर पर हंस जैन, संजीव जैन, पंकज जैन, सुभाष जैन, अमित जैन, सचिन जैन, अजय जैन, राजेश जैन, श्रेयांश जैन एड., नमन जैन, अर्णव जैन, गौरव जैन, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed