{"_id":"571285254f1c1b286e4a6b8e","slug":"shopping-festival-drew-crowds","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग फेस्टिवल में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग फेस्टिवल में उमड़ी भीड़
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के मेले में उमड़े लाोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शनिवार से शुरू हुए अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में लोगों की भीड़ उमड़ी। देर शाम विधायक प्रदीप बत्रा और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्ड़ियाल ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस मेले में न केवल लोगों को एक छत के नीचे विभिन्न परंपरागत एवं मनपसंद वस्तुओं को देखने एवं खरीदने का मौका मिलेगा। बल्कि क्षेत्र के कलाकारों को भी एक मंच मिल रहा है। प्रत्येक दिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
अमर उजाला आरोग्यम प्रीमियम अपार्टमेंट्स हरिद्वार, जीटीएम फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी एवं इवेंट पैराडाइज की ओर से 24 अप्रैल तक होने वाले अमर उजाला फेस्टिवल का शनिवार को शुभारंभ हो गया है। मालवीय चौक समीप स्थित ग्राउंड में हो रहे मेले में मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्ड़ियाल समेत शहर के कई गणमान्य उपस्थित रहे। रुड़की में पहली बार हो रहे इस मेले को लेकर लोगों में बेहद उत्साह है। इसमें विभिन्न प्रदेशों के खास आइटमों के स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
बच्चों के लिए झूले, खिलौने, ऊंट की सवारी सहित मनोरंजन के भरपूर साधन हैं। विभिन्न प्रदेशों की खास पोशाकें भी आकर्षण का केंद्र हैं। औषधी, इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण, जोधपुरी जूतियां, तरह-तरह की स्वादिष्ट नमकीन, फिजियोथरेपी के उपकरण, सहारनपुर का प्रसिद्ध फर्नीचर, टू व्हीलर और फोर व्हीलर की भी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में प्रत्येक दिन विभिन्न सांस्कृतिक, रंगारंग, शिक्षा आदि संबंधित कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा बेबी शो, मेहंदी प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
फेस्टिवल में विंडलास रीवर वैली देहरादून और पैनाष रीवल वैली बिल्डर देरहादून, सहज भोग आटा, टोयोटा, हुंडई, डिवाइन होंडा, रिनॉल्ट कार, टाटा मोटर्स, महेंद्रा टू व्हीलर, वीडियोकॉन डीटूएच, जी माउंट लिटराच स्कूल, आईएफबी, प्राकृतिक मसाले, प्रकाश स्वीट्स एवं सीताराम इलेक्ट्रिकल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
फैशन शो में मॉडल्स बिखेरेंगी जलवा
- 20 अप्रैल को नैक्सस इंफ्रा डेवलिंग प्राइवेट लिमिटिड की ओर से फैशन शो आयोजित किया जाएगा। इसमें रुड़की के युवा मॉडल्स कैटवाक पर जलवा बिखेरेंगे। इसमें कक्षा दस से ग्रेजुएशन तक के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। चुने गए प्रतिभागियों को मॉरिश फैशन एकेडमी हरिद्वार ड्रेस प्रदान करेगा। माडलिंग का भी प्रशिक्षण देगा।
फेस्टिवल में रोजाना शाम छह बजे से रात्रि दस बजे तक नैक्सस इंफ्रा द्वारा निशुल्क लक्की ड्रा निकलवाया जाएगा। इसमें प्रत्येक घंटे एक विजेता को इनाम दिया जाएगा। इस दौरान सहज भोग आटा की ओर से 20 अप्रैल को कुकिंग कंप्टीशन का आयोजन कराया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सहज भोग आटे से बने व्यंजन तैयार करने होंगे। इसके लिए सहज भोग की ओर से प्रतिभागियों को निशुल्क आटे के पैकेट दिए जाएंगे।
इसे प्रतियोगिता से एक दिन पहले मेन सिविल लाइंस स्थित अमर उजाला कार्यालय से कलेक्ट किया जा सकेगा। उसके बाद प्रतिभागियों को अपने घर पर डिश तैयार करने के बाद इसे आयोजन स्थल पर सांय पांच बजे तक प्रस्तुत करना होगा। विजेताओं को प्राकृतिक मसाले वालों की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों में आप भी बन सकते हैं हिस्सा
17 अप्रैल:- डांस कंप्टीशन, 18 अप्रैल:- सिंगिंग कंप्टीशन, 19 अप्रैल:- बेबी शो (1 से 5 साल), 20 अप्रैल: फैशन शो (कक्षा दस से ग्रेजुएशन तक), 21 अप्रैल:- कुकिंग कंप्टीशन(महिला/ पुरुष), 22 अप्रैल:- मेहंदी प्रतियोगिता (महिला/ पुरुष) एवं ड्राइंग कंप्टीशन (5 से 18 साल), 23 अप्रैल:- कवि सम्मेलन, 24 अप्रैल: म्यूजिकल नाइट।
कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने एवं स्टॉल बुकिंग के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क: 70886895र56, 9760996863