{"_id":"69d4fc20d57edcfc1507f1fa","slug":"sheetal-team-winner-in-kabaddi-competition-roorkee-news-c-5-1-drn1027-940340-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कबड्डी प्रतियोगिता में शीतल टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कबड्डी प्रतियोगिता में शीतल टीम विजेता
विज्ञापन
दल्लावाला रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में शीतल टीम विजेता और पारूल उपविजेता रही। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में नियमित भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षक योगेश राणा और सुभाष चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। योगेश राणा ने कहा कि विद्यार्थियों को हर प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं और भविष्य में भी वे नई ऊंचाइयों को छुएंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
चक्का फेंक प्रतियोगिता में रूबी ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय और ललिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में रूबी प्रथम, शीतल द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में शीतल ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और रूबी ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में पूजा प्रथम, शीतल द्वितीय और रूबी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
लंबी कूद प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम, मीनू ने द्वितीय और ज्योति चौहान तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आदित्य कुमार मौर्य ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी भूपेंद्र, निवेदिता प्रियदर्शनी, प्रज्ञा राजवंशी, संतोष कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, रेणु देवी, अश्वनी कुमार, गौतम पूरन चंद, मनमोहन सिंह, दीपक सिंह, मनमोहन सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।