फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sewage Water Flows on the Road in the Lane Leading to Sai Baba Temple in Bhagwanpur

Roorkee News: भगवानपुर में सड़क पर बह रहा शौचालय का पानी, हो रही परेशानी

Mon, 30 Mar 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 30 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Sewage Water Flows on the Road in the Lane Leading to Sai Baba Temple in Bhagwanpur
दूषित पानी से रोजाना क्षेत्रवासियों को हो रही काफी परेशानियां
विज्ञापन

भगवानपुर। कस्बे के वार्ड नं.6 स्थित साईं बाबा मंदिर वाली गली में जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को जीना मुहाल कर दिया है। परेशानी का आलम यह है कि पिछले 10 दिनों से यहां नाला चोक है। इस कारण शौचालय का गंदा पानी मुख्य रास्ते पर बह रहा है। इससे न केवल इलाके में दुर्गंध फैली है बल्कि स्थानीय निवासियों में संक्रामक बीमारियां फैलने का भय भी बना हुआ है।


स्थानीय क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों समेत इस रास्ते से गुजरने वाले हर इंसान को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। गंदगी के कारण लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। साथ ही बदबू के कारण भी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि नाले का गंदा पानी कई जगह पर एकत्र होने से यहां मक्खियों और मच्छरों के पनपने से भी बीमारियों की आशंका बनी हुई है। समस्या से परेशान होकर विजय चौहान, श्रवण लाल, सचिन गोयल, राजकुमार गोयल, महावीर, हितेश और विपिन कुमार ने नगर प्रशासनिक अधिकारियों से साफ-सफाई, निकासी कर क्षेत्र की समस्या कराने की गुहार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोक नाले की सफाई कराकर निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed