फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Several resolutions were passed at the Sugarcane Committee meeting

Roorkee News: गन्ना समिति की बैठक में पारित किए कई प्रस्ताव

Mon, 23 Mar 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Mar 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Several resolutions were passed at the Sugarcane Committee meeting
गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी की प्रबन्ध समिति की बैठक में किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
विज्ञापन


मंगलौर। लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मंगलौर की प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को समिति कार्यालय में अध्यक्ष नीशू राठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि, समिति के आय-व्यय के अनुमोदन, चीनी मिलों से समिति का विकास अंशदान प्राप्त कराए जाने, समिति का पुराना ऋण वसूल किए जाने, मृतक कृषकों के आश्रितों को गन्ना मूल्य भुगतान कराने, मखदूमपुर व सिक्खर में उर्वरक बिक्री केंद्र खोले जाने आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। सभी प्रस्ताव उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किए, समिति की अध्यक्ष नीशू राठी ने कहा कि किसान हित सदैव सर्वोपरि रहेगा, उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश किसानो को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। राठी ने सचिव को किसानों की समस्याएं प्राथमिकता पर हल करने एवं समय पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में विनोद कुमार, पवन सैनी, अनुराग राठी, सरोज देवी, प्रभारी अनंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed