फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Seven lakhs cheated in the name of getting job in Railways

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से सात लाख की ठगी

Sat, 05 Jun 2021 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Seven lakhs cheated in the name of getting job in Railways
एक युवती से परिचित युवक ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि युवक ने उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया। युवती ज्वाइनिंग करने के लिए रेलवे के ऑफिस पहुंची तो उसे फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़ित युवती ने अपनी रकम वापस मांगी तो युवक ने देने से इनकार कर दिया। युवती की ओर से युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी पूजा ने बताया कि लक्सर निवासी एक युवक उसका परिचित है। उसने बताया था कि उसकी रेलवे के अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है और वह रेलवे में उसकी नौकरी लगवा देगा। बताया था कि रेलवे के फार्म निकलने वाले हैं और वह उसे नौकरी दिलवा देगा। युवती ने उसके झांसे में आकर परिजनों को रेलवे में नौकरी लगवाने की जानकारी दी। इस पर युवती के परिजन रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए तैयार हो गए। युवक ने परिजनों को बताया कि नौकरी लगवाने की एवज में सात लाख रुपये लगेंगे। युवती के परिजन सात लाख रुपये देने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद उसने युवती का रेलवे का फार्म भरवाया। इसके बाद उसने सात लाख रुपये ले लिए। कुछ माह बाद उसने युवती को रेलवे का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। इसके बाद युवती रेलवे ऑफिस ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंची, जहां पता चला कि ऐसी कोई भर्ती रेलवे में नहीं निकली है और ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। यह बात युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को बताई। परिजनों ने युवक से बात की और अपनी रकम वापस मांगी। इस पर युवक बहानेबाजी करने लगा। आरोप है कि युवक रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। युवक ने कुछ रुपये युवती को वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed