{"_id":"6ae4e682a54a3b43cd0d3be9","slug":"service-road-near-amanatgarh-petrol-pump-has-caved-in-vehicles-are-sustaining-damage-to-their-undercarriages-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1102789-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अमानतगढ़ पेट्रोल पंप के पास धंसी सर्विस रोड, वाहनों के निचले हिस्से हो रहे क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अमानतगढ़ पेट्रोल पंप के पास धंसी सर्विस रोड, वाहनों के निचले हिस्से हो रहे क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
देहरादून एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड बुग्गावाला क्षेत्र में बदहाली का शिकार है। अमानतगढ़ पेट्रोल पंप के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। यहां से गुजरते समय वाहनों के निचले हिस्से सड़क से टकरा रहे हैं।
वहीं, कई किलोमीटर लंबी सर्विस रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सर्विस रोड के निर्माण के बाद से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत होने के कुछ ही समय बाद यह दोबारा उखड़ने लगती है।
कहीं सड़क की ऊपरी परत टूट जाती है तो कहीं सड़क का हिस्सा धंस जाता है। इसके बावजूद क्षतिग्रस्त स्थानों की समय पर मरम्मत नहीं कराई जाती। लोगों का आरोप है कि सड़क टूटने के बाद संबंधित जिम्मेदार विभाग महीनों तक इसकी सुध नहीं लेता। ऐसे में रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
अमानतगढ़ पेट्रोल पंप के पास धंसी सड़क से गुजरते समय वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के निचले हिस्से क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेहतर आवागमन के उद्देश्य से बनी सर्विस रोड की बदहाली से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।
बार-बार मरम्मत के बावजूद सड़क का दोबारा टूटना समस्या को और गंभीर बना रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से पूरे मार्ग का निरीक्षण कराने, धंसे और क्षतिग्रस्त हिस्सों की गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराने, सड़क की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। एसडीएम डीएस नेगी का कहना है कि संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया जाएगा।