फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sent proposal for five times more compensation

किसानों ने की फसलों का मुआवजा जल्द देने की मांग

Fri, 29 Oct 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Sent proposal for five times more compensation
गंगा से सटे गांवों के किसानों ने सुल्तानपुर पहुंचकर लक्सर विधायक से मुलाकात की और अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी देकर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। विधायक ने कहा कि मानकों से पांच गुना बढ़ाकर मुआवजा देने का प्रस्ताव सीएम को भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गंगदासपुर, महाराजपुर कलां, महाराजपुर खुर्द, पंडितपुरी, सोंपरी सहित कई गांवों के किसानों ने विधायक संजय गुप्ता से सुल्तानपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। किसानों ने बताया कि पिछले हफ्ते गंगा नदी में काफी पानी आने के कारण नदी से सटे खेत जलमग्न हो गए थे। गंगा का जलस्तर कम होने के बावजूद खेतों में पानी जमा है। इससे गन्ना, धान, हरा चारा और सरसों की फसल को खासा नुकसान हुआ है। किसानों ने जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि सरकार जिस मानक के आधार पर फसलों के नुकसान का मुआवजा देती आई है, वह बहुत कम है। विधायक गुप्ता ने बताया कि सीएम को प्रस्ताव भेजकर वर्तमान मानकों से पांच गुना बढ़ाकर मुआवजा देने की मांग की गई है। इस दौरान राजवीर सिंह, योगेंद्र, मुकेश सैनी, कदम सिंह, बिंदरपाल, राकेश चौहान, पाल्लू सिंह, राजकुमार, खिलेराम, नरेंद्र कुमार, नीरज सैनी, दीपक, अनुज सैनी, सोमेंद्र, हरपाल सिंह, पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed