Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Seeking happiness and prosperity by offering Annakoot

Roorkee News: अन्नकूट का भोग लगाकर मांगी सुख-समृद्धि

Mon, 09 Nov 2026 09:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Seeking happiness and prosperity by offering Annakoot
गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर की परिक्रमा, पशुओं को नहलाकर की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर महिलाओं ने घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई और उसे फूलों, दीपों व रंगोली से सजाया। इसके बाद परिक्रमा कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की गई। पर्व पर अन्नकूट का विशेष महत्व रहा। श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार कर भगवान को भोग लगाया। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए। लोगों ने गायों को गुड़, हरा चारा और अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर उनकी पूजा की। वहीं रुड़की रामनगर स्थित राम मंदिर समेत कई स्थलों पर मंगलवार को गोवर्धन पूजा की गई।
विज्ञापन

खानपुर में पारंपरिक तरीके से हुई पूजा

खानपुर। क्षेत्र के गांवों में भी गोवर्धन पूजा परंपरागत तरीके से मनाई गई। ग्रामीणों ने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई। इसमें दूध बिलोने वाली रई, बच्चों की किताबें, रोजगार में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और खेती में काम आने वाले फावड़े व दरांती आदि रखे। इसके बाद लड्डू गोपाल को विराजमान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘गोधन मांडू तू बड़ा, तेरे से बड़ा न कोई’ के जयकारे लगाए। ग्रामीणों ने मीठे पूड़े और पूड़ी का भोग लगाकर गायों को खिलाया व परिवार, देश के कल्याण की कामना की। ग्रामीण कर्म सिंह, मदन सिंह और इलम चंद शर्मा ने बताया कि इस दिन सुबह पशुओं को नहलाकर उनके सींगों पर देसी तेल लगाया जाता है। गोवर्धन पर्वत के साथ पशुओं की पूजा करना इस पर्व की प्रमुख परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed