फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Security stepped up at the railway station for the festival of lights; 21 personnel to be deployed

Roorkee News: बड़ी रोशनी के लिए रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा, 21 जवान संभालेंगे मोर्चा

Wed, 26 Aug 2026 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Security stepped up at the railway station for the festival of lights; 21 personnel to be deployed
कलियर शरीफ में उर्स के दौरान बड़ी रोशनी को लेकर रुड़की रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में जायरीन रेलवे स्टेशन से होकर कलियर शरीफ पहुंचेंगे। अनुमान है कि 10 हजार से अधिक जायरीन रुड़की रेलवे स्टेशन पर उतर सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी की ओर से 21 जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध साबिर पाक का सालाना उर्स शुरू है और आज बड़ी रोशनी पर अनगिनत जायरीनों का सैलाब दरगाहों पर उमड़ेगा। इसको लेकर जीआरपी ने स्टेशन के मुख्य द्वार, गंगनहर पुल, स्टेशन परिसर और माल गोदाम सहित संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी है। यात्रियों के आने-जाने वाले मार्गों पर नियमित चेकिंग की जा रही है। स्टेशन के बाहर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। मुरादाबाद, दिल्ली, पंजाब, लखनऊ, बाराबंकी और बरेली समेत विभिन्न स्थानों से आने वाले जायरीन ट्रेनों से रुड़की पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मेला स्पेशल और गंगानगर ट्रेनों से पहुंचेंगे जायरीन

कलियर उर्स को लेकर गंगानगर और मेला स्पेशल ट्रेनों से हजारों जायरीन के रुड़की पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। पूर्व में बम और डॉग स्क्वॉड की टीम भी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर चुकी है। जीआरपी चौकी प्रभारी सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि उर्स को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाया गया है। स्टेशन के मुख्य द्वार से लेकर गंगनहर पुल, स्टेशन परिसर और माल गोदाम तक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। टीमों की ओर से नियमित चेकिंग भी की जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed