फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Second accused of robbery arrested

नगदी लूट के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Second accused of robbery arrested
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़ा गया फरार लूट का आरोपी। - फोटो : ROORKEE
युवक से लूट के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से नगदी भी बरामद की है। मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पांच फरवरी को किसान देशराज सिंह निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग, लक्सर से रुड़की नगर निगम पुल पर दो बदमाशों ने 22 हजार की नगदी लूट ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी शहजाद निवासी बंदा रोड को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उससे लूट की रकम में से करीब 16 हजार की नगदी बरामद कर जेल भेज दिया था। वहीं, दूसरा आरोपी शकील उर्फ भोला निवासी मच्छी मोहल्ला फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कलियर बस अड्डे पर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। तलाशी में उसके पास करीब सात सौ की नगदी बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई अंकुर शर्मा समेत रामबीर व लईक अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed