फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scout teaches discipline and patriotism: Sharma

अनुशासन और देशप्रेम सिखाता है स्काउट : शर्मा

Fri, 17 Dec 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Scout teaches discipline and patriotism: Sharma
रुड़की स्थित बीएसएम इंटर कालेज में आयोजित स्काउट एंड गाइड कैंप के समापन पर निरीक्षण करते पूर्व र? - फोटो : ROORKEE
बीएसएम इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट एवं गाइड शिविर के समापन पर अतिथियों ने उनका मार्गदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और स्काउट एंड गाइड को अनुशासन व देशप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीएसएम इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट एवं गाइड शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा, जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. अनिल शर्मा और जिला सचिव राजेश सैनी ने विभिन्न स्कूलों से आए स्काउट एवं गाइड के शिविरों का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि मनोहर लाल शर्मा ने स्काउट एवं गाइड को उनके उज्ंज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि आगे चलकर यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने और राज्य व भारत सरकार की अनेक नौकरियों में स्काउट के प्रमाणपत्र का लाभ मिलता है। जिला सचिव राजेश सैनी ने कहा कि जिले में 14 स्थानों पर तृतीय सोपान के जनपद स्तरीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस शिविर के नौ माह बाद राज्यपाल पुरस्कार के लिए एक परीक्षा होगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कैप्टन अजय कौशिक, ललित मोहन जोशी, प्रदीप त्यागी, अरविंद सैनी, विशाल शर्मा, रिशिपाल, रीता, चेतन शर्मा, मेनपाल सिंह, बबीता त्यागी, शाहिदा बानो, दीपिका, शशि जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed