फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scientists from Noida are investigating the health of Haridwar's soil

Roorkee News: नोएडा के वैज्ञानिक जांच रहे हरिद्वार की मिट्टी की सेहत

Fri, 14 Nov 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Scientists from Noida are investigating the health of Haridwar's soil
भारतीय मृदा एवं भूउपयोग सर्वेक्षण की टीम ने झबरेड़ा क्षेत्र की मिट्टी की उपयोगिता की जांच के लिए खेतों से मिट्टी के नमूने लिए। मिट्टी की जांच के बाद पता चलेगा कि इस क्षेत्र की जमीन में कौन-कौन सी अन्य फसलें उगाई जा सकती हैं और कौन कौन सा उर्वरक जरूरी है और कौन सा नहीं। इससे किसानों का खर्च बचेगा ओर उत्पादन बढ़ जाएगा।
विज्ञापन




हरिद्वार जिले में नोएडा से सर्वे के लिए एक टीम आई हुई है। यह टीम पिछले तीन दिनों से झबरेड़ा क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से मिट्टी के नमूने ले रही है। नमूनों की जांच के बाद मिट्टी में उर्वरक की जरूरत का पता चल जाएगा। इसका किसानों को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सहायक फील्ड ऑफिसर डॉक्टर शंकर राम ने बताया कि भारत की आजादी के बाद पहली बार हरिद्वार जिले की मिट्टी की उपयोगिता का परीक्षण करने के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत मिट्टी के नमूने लिए गए हैं। इसमें एक मीटर से ज्यादा गहरे तक ड्रिल कर मिट्टी की परतों की जांच परख की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नमूनों की जांच के बाद मिट्टी की गुणवत्ता व उपयोगिता की जानकारी मिल जाएगी। सहायक फील्ड ऑफिसर जितेंद्र मौर्य ने बताया कि नमूनों की जांच में मिट्टी की पोषक, खनिज व कठोरता की स्थिति का पता चलता है। इससे क्षेत्र में अन्य संभावित फसलों को उगाने के अवसर भी मिलते हैं। उपग्रह से प्राप्त नक्शे की मदद से मिट्टी की विभिन्नता को देखा परखा जा रहा है। परीक्षण का मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रकार की मृदा की पहचान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed