फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scaling the wall to give the message of harmony of religion

मजहब की दीवार लांघकर दे रहे सौहार्द का संदेश 

Fri, 29 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 29 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Scaling the wall to give the message of harmony of religion
पीरान कलियर में माथा टेकते शिवभक्त कांवड़िए - फोटो : amarujala

विज्ञापन

इन दिनों जहां भगवान शिव का महापर्व चल रहा है और लाखों शिवभक्त गंगाजल भरकर अपने ईष्ट का जलाभिषेक करने के लिए गंतव्य की ओर जा रहे हैं, वहीं इनमें बहुत से शिवभक्त ऐसे भी हैं जो मजहब की दीवार लांघकर कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली पिरान कलियर स्थित प्रसिद्ध दरगाह पर मत्था टेककर धार्मिक सद्भाव एवं भाईचारे की अलख जगा रहे हैं।

देश में जहां एक ओर जगह-जगह हिंदू-मुस्लिम विवाद मीडिया की सुर्खियां बन रही है, वहीं पिरान कलियर में दोनों संप्रदाय के लोग धार्मिक सद्भाव एवं भाईचारे का पैगाम पहुंचा रहे हैं। कांधे पर भगवान शिव के नाम का गंगाजल और पिरान कलियर में पहुंचते ही दरगाह साबिर पाक में सजदा करना। वास्तव में यह देश और दुनिया के लिए अनोखी मिसाल है जो इन दिनों पिरान कलियर में देखने को मिल रही है। हरिद्वार से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित पिरान कलियर की दरगाह में रोजाना सैकड़ों कांवड़िये मत्था टेककर मन्नत मांग रहे हैं। स्थानीय समुदाय के लोग भी उनके इस व्यवहार से खासे गदगद नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


समरखा पानीपत से आए कांवड़िए करमवीर, सोहन और नागेंद्र ने बताया कि जब भी वे यहां से जलभरकर निकलते हैं तो पिरान कलियर की दरगाह में भी मत्था टेकते हैं। उनकी काफी पहले से इस धार्मिक स्थल में आस्था है। वहीं यमुनानगर के सतपाल, गुरुचंद ने बताया कि पिरान कलियर पाक स्थल है। संत हो या फकीर इन सभी ने इंसानियत का पैगाम दिया है। यही कारण है कि यहां हिंदू और मुस्लिम मजहब की दीवारों को लांघकर मन्नत मांगते हैं। वे भी यहां मन्नत मांगने आए हैं। इसी तरह रोजाना सैकड़ों शिवभक्त पिरान कलियर में अपनी हाजिरी लगाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी देख बिफरे जेएम
पिरान कलियर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित और एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को पिरान कलियर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई को लेकर नाराजगी जताई तथा दरगाह प्रबंधक को दिशा निर्देश दिए। जेएम दीक्षित ने दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद प्रबंधक शाहिद अली को अतिक्रमण हटाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने, तथा एलईडी लाइटें और सीसी टीवी कैमरे ठीक कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने लंगरखाने में भी सफाई व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने गोलकों की गिनती कराए जाने के भी दिशा निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed