फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Saini will give place to the society in the assembly: Harish

सैनी समाज को विधानसभा में दिलाएंगे जगह: हरीश

Sun, 26 Dec 2021 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Saini will give place to the society in the assembly: Harish
रुड़की हरिद्वार रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित विराट सैनी सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री हरी - फोटो : ROORKEE
सैनी महासम्मेलन में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मंच और सभा में बैठा सैनी समाज एक नदी की तरह है। जिधर भी चल दे उधर ही रास्ता बन जाए। भाजपा ने वर्षों से सैनी समाज को गुमराह करने का काम किया है। वहीं कांग्रेस ने सैनी समाज को सम्मान दिया है। सैनी समाज को विधानसभा में जगह दिलाने का काम भी कांग्रेस करेगी।
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार रोड स्थित एक वैंक्वेट हॉल में यूपी के पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी की ओर से सैनी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योतिबाफुले के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार जिला सैनी समाज का गढ़ है। इसके बावजूद भाजपा ने इस समाज की उपेक्षा की है। भाजपा में रहते हुए सैनी समाज को जो सम्मान मिलना चाहिए था नहीं मिला। अब कांग्रेस सैनी समाज को वो सम्मान दिलाएगी। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सैनी समाज एक नदी की तरह है, जिधर भी चल दे रास्ता बन जाता है। उन्हें इस बात की खुशी है कि जिधर राष्ट्र को चलना चाहिए सैनी समाज भी उसी दिशा में चल रहा है। उन्होंने सैनी समाज को पार्टी में लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनका कोई मंत्र नहीं चला। साहब सिंह ने सैनी समाज को सोचने पर विवश कर दिया। एक गंगा भागीरथ धरती पर लाए थे और एक सैनी समाज रूपी गंगा को साहब सिंह सैनी कांग्रेस में लाए हैं। कहा कि सैनी समाज इतना मजबूत है कि कोई इनकी उपेक्षा करने की गलती नहीं कर सकता। उन्होंने सैनी समाज से आह्वान किया कि इस बार कांग्रेस को जिताकर प्रदेश में लाए। वे भी सैनी समाज को विधानसभा तक पहुंचाएंगे। इस दौरान पूर्व सांसद राजेन्द्र बाड़ी, हंसराज सचदेवा, प्रेमचंद सैनी, मुकेश सैनी, मनोज सैनी, विजयपाल सिंह, बरखा रानी, कर्ण सिंह सैनी, कर्ण सिंह, बृजपाल सैनी, अरविंद सैनी, राजीव सैनी, जयचंद सैनी, रोहितास सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस ही सैनी समाज को राजनीति में बढ़ाएगी : सैनी
पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि उनके बुलावे पर आए सैनी समाज ने उन्हें ऋणी कर दिया है। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर सैनी समाज ने इतिहास रचा है। सैनी समाज का नेतृत्व हरीश रावत के रूप में उनके सामने खड़ा है। ये सैनी समाज को राजनीति में आगे लाएंगे। आज जो शक्ति प्रदर्शन किया है यदि पहले कर देते तो सैनी समाज की इतनी उपेक्षा नहीं होती। उन्होंने कहा कि हर पार्टी कहती है कि सैनी समाज बीजेपी का वोट है। यहां मौजूद समाज बताए कि बीजेपी ने हमारे समाज को क्या दिया है। नौजवान साथियों को गंभीरता से सोचना होगा कि समाज कहा खड़ा हैं। समाज में क्रांति युवा से आती है। समाज को नई ऊर्जा की आवश्यकता है जो समाज का युवा दिला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के झंडे देख लौटे लोग
वैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम को लेकर कई दिन से सैनी महापंचायत होने को लेकर प्रचार-प्रचार हो रहा था। गांव देहात में भी सैनी महापंचायत होने की चर्चा थी। ऐसे में बहुत से लोग कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर जगह-जगह कांग्रेस के झंडे देखकर कुछ लोग सकपका गए। वहीं उन्हें मंच से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आने की और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद होने की आवाज आई। इसपर कुछ लोग सम्मेलन छोड़कर वापस चले गए।
सम्मेलन में दिखे भाजपा समर्थकों के चेहरे
सैनी महासम्मेलन में बहुत से ऐसे चेहरे देखने को मिले जो भाजपा समर्थित हैं। हालांकि इन लोगों ने मंच से दूरी बनाकर रखी। पूछे जाने पर इन लोगों ने बताया कि वे भाजपा के ही वोटर हैं। सम्मेलन सैनी समाज का है इसलिए वे समाज की तरफ से कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव में वे भले ही भाजपा को वोट दें, लेकिन सैनी समाज के जाने-माने चेहरे साहब सिंह सैनी के साथ खड़े हैं।
सैनी को पति बता धरने पर बैठी महिला
रविवार को सैनी महासम्मेलन में पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी सभा को संबोधित कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर पूर्व में दी चेतावनी के अनुसार खुद को उनकी पत्नी बताने वाली महिला भी सम्मेलन के पास ही धरने पर बैठ गई। उसने कहा कि वह अपने हकों के लिए लड़ती रहेगी। साथ ही जिस क्षेत्र में भी साहब सिंह सैनी प्रचार-प्रसार करेंगे, वहां जाकर सैनी समाज से अपने लिए न्याय मांगेगी।

पत्रकारों पर भड़के साहब सिंह सैनी
सैनी महासम्मेलन में कुछ पत्रकारों ने पूर्व मंत्री से उनके परिवार के संबंध में कुछ सवाल पूछे। आरोप है कि इस पर साहब सिंह सैनी आपा खो बैठे और पत्रकारों से अभद्रता करने लगे। इस बीच उनके समर्थकों ने पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस घटना के बाद पत्रकार एकत्र होकर सिविल लाइंस कोतवाल पहुंचे और साहब सिंह सैनी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि सवाल पूछना उनका काम है। मंत्री को जवाब देना चाहिए था। उन्होंने मंत्री और उनके समर्थकों द्वारा अभद्रता किए जाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed