फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   RTI has been made a weapon to attack the election

ब्लॉक में एकाएक बढ़े आरटीआई के मामले

Sun, 28 Nov 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
RTI has been made a weapon to attack the election
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हलचल शुरू होते ही कुछ लोगों ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम को हथियार बना लिया है। इस हथियार से लोग अपने प्रतिद्वंद्वी को चुनाव में पटकनी देने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न ग्राम पंचायतों से विकास कार्यों की जानकारी के लिए आवेदन आ रहे हैं। सामान्य तौर पर पहले जहां एक सप्ताह में एक या दो लोग आरटीआई लगाते थे तो वहीं अब यह संख्या बढ़कर आठ से 10 हो गई है। इससे एक तरफ जहां ब्लॉक कर्मचारियों का कामकाज बढ़ गया है तो वहीं निवर्तमान ग्राम प्रधानों के माथे पर शिकन आने लगी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग से लेकर प्रशासन और पंचायत अधिकारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। हालांकि, अभी आरक्षण सूची जारी नहीं हुई है। इससे प्रत्याशियों के चेहरे स्पष्ट नहीं पाए है। इसके बावजूद दावेदार विभिन्न माध्यमों से गांव में प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। वहीं, दूसरी ओर अधिकतर ग्राम पंचायतों में प्रतिद्वंद्वियों ने आरटीआई को हथियार बना लिया है। उन्होंने अपने और अन्य ग्रामीणों के माध्यम से ब्लॉक कार्यालय में आरटीआई लगाकर जानकारी मांगनी शुरू कर दी है। लोग विगत पांच वर्षों में गांव हुए विकास कार्यों का ब्योरा मांग रहे हैं। कोई मनरेगा के तहत तालाब की सफाई से संबंधित जानकारी ले रहा है तो कोई पांच साल में गांव में बने शौचालयों के बारे में पूछ रहा है।
विज्ञापन

करौंदी गांव निवासी एक किसान ने गांव में मनरेगा के तहत बनाए गए पशुबाड़ों और नालियों की जानकारी मांगी है। गुम्मवाला माजरी में एक युवक ने गांव में पांच साल में आए सफाई के बजट से लेकर श्मशान घाट पर आए खर्च की जानकारी मांगी है। अधिकारियों का कहना है कि हर बार चुनाव आते ही अचानक आरटीआई का इस्तेमाल ज्यादा हो जाता है। इससे एक ओर जहां ब्लॉक में चुनाव के साथ ही सूचना का अधिकार के तहत जानकारी देने का कर्मचारियों पर बोझ पड़ जाता है तो वहीं दूसरी ओर इससे चुनाव का कार्य भी प्रभावित होता है। इससे अलग जिन प्रधानों के खिलाफ सूचनाएं मांगी गई हैं, उनमें भी खलबली मच जाती है। बीडीओ शिवप्रसाद थपलियाल का कहना है कि कार्यालय में कुछ समय से आरटीआई के आवेदनों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से शिकायत बाजी भी शुरू
चुनाव नजदीक आते ही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधानों की शिकायतें भी करनी शुरू कर दी हैं। कुछ लोग गांव में हुए कार्यों में धांधली की शिकायत कर रहे हैं तो कुछ विकास कार्य नहीं होने की। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि निवर्तमान ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल में केवल चहेते लोगों के यहां काम करवाया है। अब प्रशासक भी निवर्तमान ग्राम प्रधानों के कहने पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed