{"_id":"644584965caf6d95940a0954","slug":"route-diverted-towards-luxor-on-weekend-devotees-roorkee-news-c-5-1-drn1030-138778-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वीकेंड पर लक्सर की ओर रूट डायवर्ट, जाम में फंसे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वीकेंड पर लक्सर की ओर रूट डायवर्ट, जाम में फंसे श्रद्धालु
विज्ञापन
दिल्ली से आने वाले वाहनों को रोका गया, 30 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर हरिद्वार पहुंचे
डायवर्जन प्वाइंट के साथ ही बहादरपुर फाटक पर जाम ने बढ़ाई मुश्किलें
चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही श्रद्धालुओं को रूट डायवर्जन के चलते जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा। रविवार को दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं को मंगलौर से आगे फोरलेन बाईपास पर हरिद्वार के बजाय लक्सर की ओर मोड़ दिया गया। इसके यात्रियों को जाम के साथ करीब 30 किलाेमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। डायवर्जन के टी-प्वाइंट के अलावा लक्सर रूट पर रेलवे फाटक प भी लंबा जाम लगा रहा।
वीकेंड पर हरिद्वार में यात्रियों का दबाव ज्यादा बढ़ने पर पुलिस प्रशासन की ओर से दिल्ली-हरिद्वार को वन करने की योजना तैयार की गई है लेकिन इससे श्रद्धालुओं की मुसीबत बढ़ गई है। इसके तहत दिल्ली से आने वालों को मंगलौर से सीधे हरिद्वार नहीं भेजा जा रहा है। वहीं हरिद्वार से लौटने वाले वाहनों को सीधे फोरलेन हाईवे से गुजरने की सुविधा मिल रही है। ऐसे में हरिद्वार पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियाें को मशक्कत करनी पड़ रही है।
रविवार को भीड़ बढ़ने के कारण वाहनों को मंगलौर से कोर कॉलेज फोरलेन बाईपास से लक्सर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इसके चलते नगला इमरती से लक्सर की ओर से जाने वाले टी-प्वाइंट पर दोनों ओर वाहनों के आने के चलते जाम लगता रहा। यहां वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां पर वाहनों को सीधे हरिद्वार जाने से रोकने के लिए तैनात सीपीयू के जवानों को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान सीधे हरिद्वार नहीं जाने से परेशान तीर्थयात्री सीपीयू के जवानों से उलझते नजर आए। उन्ों लक्सर, सुल्तानपुर, बाहदशाहपुर होते हुए हरिद्वार पहुंचना पड़ा। करीब 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ ही लक्सर से पहले बहादरपुर फाटक पर भी जाम का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की अत्यधिक आवाजाही के चलते यहां प्रत्येक 15 मिनट में फाटक बंद हो जाता है। ऐसे में यहां पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वाहनों को यहां से निकलने में एक घंटे तक का समय लगा।
विज्ञापन
जब वन वे ही करना था तो फोरलेन बनाया ही क्यों
मंगलौर फोरलेन बाईपास से लक्सर की ओर डायवर्ट करने पर दिल्ली के यात्रियों में आक्रोश दिखाई दिया। नगला इमरती में दिल्ली से आ रहे एक परिवार ने राज्य सरकार को जमकर कोसा। श्रद्धालु रामरतन सिंह का कहना था कि सरकार फोरलेन बनाने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन श्रद्धालुओं को इस पर से गुजरने से रोका जा रहा है। जब यही करना था तो इसको बनाने की जरूरत ही क्या थी। इसी तरह अन्य श्रद्धालु भी गुस्से में दिखाई दे रहे थे।
मंगलौर में लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम
दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं की मुसीबत डायवर्जन के चलते ही नहीं बढ़ रही है बल्कि मंगलौर कस्बे में टी-प्वाइंट के चलते लग रहा जाम भी परीक्षा ले रहा है। वीकेंड पर रविवार को यहां सुबह से लेकर देर शाम तक लंबा जाम लगा रहा। हालत यह रही कि अब्दुल कलाम चौक से लेकर मंगलौर के गंगनहर पुल तक करीब तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस को जाम खुलवाने में दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद करीब चार किलोमीटर आगे चलकर रूट डायवर्जन होने से श्रद्धालुओं की मुश्किलें और भी बढ़ गई।
वीकेंड पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। इसी के चलते वन वे की व्यवस्था लागू की गई है ताकि हरिद्वार में एक साथ अधिक लोगों के पहुंचने के चलते जाम का सामना न करना पड़े। भीड़ कम होते ही यातायात को हाईवे से गुजारने की व्यवस्था लागू की गई है।- एसके सिंह, एसपी देहात