{"_id":"65a6cfd970e81e71340d8867","slug":"roorkee-two-miscreants-targeted-a-businessman-threw-chilli-in-his-eyes-and-looted-rs-9-55-lakh-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee : बाइक सवार दो बदमाशों ने सरिया कारोबारी को बनाया निशाना, आंख में मिर्ची झोंककर 9.55 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee : बाइक सवार दो बदमाशों ने सरिया कारोबारी को बनाया निशाना, आंख में मिर्ची झोंककर 9.55 लाख लूटे
Wed, 17 Jan 2024 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:20 AM IST
सार
सरिया कारोबारी ने बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। लूटपाट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सरिया कारोबारी को सलाम बोलकर आंखों में मिर्ची झोंक दी और साढ़े नौ लाख से अधिक की रकम लूट कर फरार हो गए। सरिया कारोबारी ने बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। लूटपाट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी आकिल सरिया कारोबारी हैं। उनकी लंढौरा रेलवे स्टेशन रोड पर दुकान है। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर घर जाने
विज्ञापन
के लिए जब अपनी कार के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्हें भाई जान सलाम कहकर आंखों में मिर्ची झोंक दी।
इसके बाद युवक उनके हाथ से नोटों से भरा बैग छीनकर बाइक से फरार हो गए। आकिल ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों से सूचना मिलने पर लंढोरा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
सरिया कारोबारी ने बताया कि बैग में 9.55 लाख रुपये थे। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बाइक नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।