फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   roorkee gangrape uttarakhand police looking for suspected bike rider

Roorkee Gangrape: मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को संदिग्ध बाइक सवार की तलाश, सीसीटीवी से कई अहम सुराग लगे हाथ

Tue, 28 Jun 2022 02:18 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jun 2022 02:18 AM IST
सार

पुलिस ने मामले में सोनू निवासी रुड़की और अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी। पुलिस अब तक मामले का खुलासा तो नहीं कर पाई है लेकिन सीसीटीवी कैमरे के जरिए एक बाइक सवार की पहचान की गई है।

विज्ञापन
roorkee gangrape uttarakhand police looking for suspected bike rider
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अब तक कोई बड़ा सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध बाइक सवार की भी पहचान की है। पुलिस हूलिए के आधार पर उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल फोन को ट्रेस करके आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


गौरतलब है 24 जून की रात कलियर से एक महिला अपनी छह साल की बच्ची के साथ रुड़की आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी उसका परिचित सोनू भी आ पहुंचा। एक कार आती देख सोनू ने उसे रुकने का इशारा किया। कार सवारों ने मां-बेटी को कार में बैठा लिया। इसके बाद कार सवार चार लोगों ने महिला और उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर दोनों को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में सोनू निवासी रुड़की और अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी। पुलिस अब तक मामले का खुलासा तो नहीं कर पाई है लेकिन सीसीटीवी कैमरे के जरिए एक बाइक सवार की पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि यह बाइक सवार महिला और उसकी बेटी को बाइक पर बैठाकर कहीं ले जा रहा था। पुलिस को जहां इस बाइक सवार की तलाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपी सोनू की भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे और घटना के समय घटनास्थल और इसके आसपास सक्रिय मोबाइल फोन को भी ट्रेस कर रही है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि कई दृष्टिकोण से जांच चल रही है। कई अहम जानकारियां भी हाथ आई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed