{"_id":"6acf4f4578829e7df503eb4e","slug":"roorkee-firing-over-40-rounds-fired-during-dispute-among-villagers-in-nagla-salaru-village-tension-prevails-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: नगला गांव में बवाल, विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने संभाला मोर्चा, लोगों को किया तितर-बितर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: नगला गांव में बवाल, विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने संभाला मोर्चा, लोगों को किया तितर-बितर
Wed, 14 Oct 2026 03:15 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:15 PM IST
सार
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नगला सालारू गांव में ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। इश दौरान 40 राउंड से अधिक गोलियां चलने की सूचना है। तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और लोगों को तितर-बितर करने में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस घटना स्थल पर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नगला सालारू गांव में विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। ग्रामीणों के बीच 40 राउंड से अधिक गोलियां चलने की सूचना है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें फिर बढ़ीं, मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी पर एक और मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए मोर्चा संभाला। पुलिस गांव में जुटे लोगों को तितर-बितर करने में लगी है। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन