फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee and Bhagwanpur's houses will shine even in bad weather

Roorkee News: खराब मौसम में भी जगमगाएंगे रुड़की और भगवानपुर के घर

Wed, 11 Mar 2026 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Roorkee and Bhagwanpur's houses will shine even in bad weather
मौसम के तल्ख तेवर पर अब ऊर्जा निगम के उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। निगम ने नई व्यवस्था से बिजली व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत कर लिया है। शहरी और देहात ग्रामीण के इलाके में नई व्यवस्था कर लाइन अंडरग्राउंड की है। एक करोड़ में निगम ने यह काम करने का दावा किया है।
विज्ञापन


बारिश, तेज हवा और आंधी के कारण अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब ऐसी स्थिति में भी घरों की रोशनी बुझने की संभावना काफी कम हो जाएगी। ऊर्जा निगम ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ भगवानपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए करीब 10 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


इस योजना पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आई है। निगम की ओर से यह वैकल्पिक व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि खराब मौसम के दौरान भी बिजली आपूर्ति बाधित न हो और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। एसई विवेक राजपूत का कहना है कि अंडरग्राउंड लाइन होने से तेज आंधी, बारिश या पेड़ों की शाखाएं गिरने से बिजली लाइनें प्रभावित नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या भी काफी हद तक कम होगी। रुड़की (शहर) और भगवानपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली की ओवरहेड लाइनें मौसम की मार से प्रभावित हो जाती थीं। कई बार तेज हवा में तार टूटने या पेड़ गिरने से घंटों बिजली गुल रहती थी। इस समस्या को देखते हुए निगम ने अंडरग्राउंड लाइन डालने की योजना तैयार की थी जिसे अब पूरा कर लिया गया है।


नई व्यवस्था से खिले लोगों के चेहरे

नई व्यवस्था से स्थानीय लोगों में भी संतोष देखने को मिल रहा है। भगवानपुर निवासी राजेश कुमार का कहना है कि पहले बारिश या तेज हवा चलने पर अक्सर बिजली चली जाती थी और कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता था। अब अंडरग्राउंड लाइन बनने से उम्मीद है कि बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और परेशानी कम होगी। वहीं शहर निवासी सलीम अहमद ने बताया कि खराब मौसम के दौरान बिजली कटने से सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कामों में होती थी। उन्होंने कहा कि अगर यह व्यवस्था ठीक से काम करती है तो निश्चित रूप से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed