फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   roof's plaster fell down, one child student injured

छत का प्लास्टर गिरा, एक छात्र घायल 

Fri, 26 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 26 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कनखल में राजकीय प्राइमरी स्कूल नंबर 22 में शुक्रवार को छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा तीन का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान छात्र को आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया। गहरा जख्म होने पर उसके सिर में टांके लगाने पड़े। 
विज्ञापन


शहर में अधिकांश सरकारी प्राइमरी स्कूलों के भवन जर्जर हैं। ज्यादातर भवन 50 साल से ज्यादा पुराने होने से छात्र- छात्राओं और शिक्षकों के लिए खतरा बने हुए हैं। पिछले महीने अमर उजाला ने ऐसे स्कूलों से जुड़ी खबरों की श्रृंखला चलाते हुए सिस्टम को जगाने का प्रयास किया था। इस कड़ी में कनखल के राजकीय प्राइमरी स्कूल नंबर 22 का जिक्र भी किया गया था। शुक्रवार को आखिरकार आशंका सही साबित हुई। दोपहर के समय बच्चों पर अचानक छत से मलबा गिर पड़ा। इससे कक्षा में अफरा-तफरी मच गई। कक्षा तीन का एक छात्र सुनील के सिर से खून बहने लगा। 
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रमा वैश्य ने छात्र को तत्काल नजदीक के हॉस्पिटल ले जाकर मरहम पट्टी कराई। इसके बाद विभाग को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सुनील के सिर में कई टांके लगाने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये के भवन में चल रहा स्कूल
शहर में अधिकांश सरकारी प्राइमरी स्कूल किराये के भवनों में चल रहे हैं। कई बार भवन मालिक भी मरम्मत में रोड़ा अटकाते हैं। जबकि कुछ मकान मालिक बच्चों की जान पर खतरा देखकर इजाजत भी देते हैं तो विभाग की सुस्ती भारी पड़ती है। राजकीय प्राइमरी स्कूल नंबर 22 भी किराये के भवन में चल रहा है। अधिकारी स्कूल की दुर्दशा से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वर्षों से चली आ रही सड़ी गली व्यवस्था को ही ढोया जा रहा है।


प्राइमरी स्कूल में प्लास्टर गिरने से छात्र के चोटिल होने की जानकारी मिली है। स्कूल किराये के भवन में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी लेकर समुचित कदम उठाए जाएंगे।
- रामेंद्र कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed