फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Robbery will not be allowed to be imposed on the rights of employees

कर्मचारियों के हकों पर नहीं डालने दिया जाएगा डाका

Tue, 15 Nov 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Robbery will not be allowed to be imposed on the rights of employees
सिंचाई विभाग के खाली आवासों को विभाग के कर्मचारियों को देने के बजाय बाहरी व्यक्तियों को देने के खिलाफ सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि कर्मचारियों के हकों पर पड़ने वाले डाके को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन महासचिव सतपाल सैनी ने बताया कि संगठन ने 11 नवंबर को सिंचाई विभाग की आवास आवंटन समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के बजाय नियम विरुद्ध बाहरी व्यक्तियों को आवास आवंटन पर कार्रवाई की मांग की गई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में उन्हें प्रदर्शन करने पर विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

धरने का संचालन कर रहे प्रवीण गुसाईं ने कहा कि लगातार आवास आवंटन समिति और उच्चाधिकारी कर्मचारियों के हितों पर डाका डाल रहे हैं। इस संबंध में प्रांतीय पदाधिकारियों से वार्ता की गई तो उन्होंने आंदोलन को उग्र बनाने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस मौके पर श्रीकांत कुमार, अमरदीप, दान सिंह, अमित कुमार भारती, विनोद कुमार, प्रवेश कुमार, विजय सिंह, दीपक कुमार शर्मा, देवी सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद अधिकारियों से मिली रश्मि चौधरी
समाजसेविका रश्मि चौधरी आवास आवंटन मामले को सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को बताया कि महिला आयोग की सदस्य रहते हुए उन्हें सिंचाई विभाग का एक तृतीय तल पर आवास आवंटित हुआ था। उन्होंने अपने तृतीय तल वाले आवास को प्रथम तल पर लेने के लिए आवेदन किया था क्योंकि उनके पास विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रतिदिन आने वाली वृद्ध, विकलांग एवं बुजुर्ग महिलाओं को तृतीय तल पर आने-जाने में बड़ी कठिनाई होती है। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधाओं के लिए जनप्रतिनिधियों को जो सिंचाई के विभाग के खाली पड़े आवास आवंटित किए गए हैं वह उचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed