फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Robber youth roaming freely, police playing investigation

Roorkee News: खुलेआम घूम रहा लुटेरा युवक, जांच-जांच खेल रही पुलिस

Sat, 05 Apr 2025 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Robber youth roaming freely, police playing investigation
मोबाइल और नकदी लूट में शामिल लुटेरा युवक मोहल्ले व शहर में खुलेआम घूम रहा है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस गिरफ्तारी के बजाय जांच-जांच खेल रही है। पीड़ित कार्रवाई के लिए रोजाना कोतवाली के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस उसकी सुनने को तैयार नहीं है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी जावेद ने बताया कि 14 मार्च की रात उन्होंने लालकुर्ती स्थित पानी की टंकी के पास स्थित एक दुकान से कुछ सामान खरीदा था। इस बीच एक युवक उसके पास आया और माचिस मांगने लगा। इस पर जावेद ने माचिस नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इसपर युवक ने गाली-गलौज कर दी और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। बताया कि मोबाइल के कवर में दो हजार रुपये भी रखे थे। इस बीच उसने युवक की जानकारी की तो पता चला कि वह लालकुर्ती का ही रहने वाला है। पहचान पता चलने पर युवक ने किसी के हाथों उसका मोबाइल वापस कर दिया। वहीं अब तक रुपये वापस नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि घटना के संबंध में उसी समय पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने बताया कि वह कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है और युवक घटना के बाद खुलेआम घूम रहा है। पुलिस कार्रवाई के बजाय जांच जारी होने का हवाला दे रही है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो मामले की जांच कराकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed