फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roads turned into ponds, water entering houses

तालाब में तब्दील सड़कें, घरों में घुस रहा पानी

Mon, 02 Aug 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Roads turned into ponds, water entering houses
कलियर में वार्ड न.9 में मुकरर्बपुर व बेड़पुर में जाने वाली सड़क पर हुआ जलभराव। - फोटो : ROORKEE
बेड़पुर और मुकर्बपुर जाने वाली दो सड़कें पानी की निकासी नहीं होने के कारण तालाब में तब्दील हो गई हैं। पिछले कई वर्षों से पानी की निकासी न होने से लोगों को जर्जर सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोग कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से पानी की निकासी की व्यवस्था करने मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड नौ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय से बेड़पुर और मुकर्बपुर जाने वाली दोनों सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। दोनों सड़कों के किनारे पानी की निकासी के लिए नाला या नाली का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे सड़कों पर पानी भरा रहता है। दोनों सड़कों पर पिछले कई वर्षों से जलभराव हो रहा है। बारिश होने से सड़क के साथ ही पास ही स्थित बस्ती में पानी भर जाता है। इससे लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाता है। कीचड़ और मच्छरों के प्रकोप से लोगों को बीमारी का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

--
कई साल से सड़क खस्ताहाल है। जलनिकासी न होने से सड़कों पर पानी भरा रहता है। आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुन्ना, स्थानीय निवासी
--
बरसात में दोनों सड़कों से निकलना दूभर हो जाता है। पानी की निकासी नहीं होने सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर जाता है। गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से बीमारी पनपने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद कोई सड़क बनाने के लिए गंभीर नहीं है।
-सावेज, स्थानीय निवासी
--
करीब चार साल से सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पानी की निकासी की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुध नहीं लेता है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतान पड़ रहा है।

-सुलेमान, स्थानीय निवासी
--
बेड़पुर और मुकर्बपुर की ओर जाने वाली दोनों सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को पूर्व में ही भेजा जा चुुका है। प्रस्ताव शासन में लंबित पड़ा हुआ है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात हुई है। जल्द ही सड़क का प्रस्ताव मंजूर होने की उम्मीद है।
-फुरकान अहमद, विधायक, कलियर विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed