फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roads are sinking again after repair

Roorkee News: मरम्मत के बाद फिर धंस रहीं सड़कें

Thu, 16 Jan 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roads are sinking again after repair

विज्ञापन




-चंद्रपुरी, डीएवी रोड अऔर गणेशपुर आदि में बरसात के समय धंस गई थी सड़क

-नगर निगम ने धंसी सड़कों पर मलबा डालकर कराया था पैच वर्क



बरसात के दिनों में धंसी सड़कें फिर से धंसती नजर आ रही हैं। जिन स्थानों पर सड़क धंसी थी उन स्थानों पर मरम्मत के बाद अब फिर से सड़कें धीरे-धीरे धंसने लगी हैं। इससे फिर से इन पुरानी जगहों पर सड़कों के पूरी तरह गड्ढों में तब्दील होने की आशंका पैदा हो रही है।



शहर में बरसात के दिनों में डीएवी रोड, चंद्रपुरी व गणेशपुर आदि में कई स्थानों पर सड़क धंस गई थी। वहां गहरे गड्ढे हो गए थे। डीएवी रोड पर तो ज्यादा ही बुराहाल था। यहां पर पांच स्थानों पर सड़क धंसी थी। चंद्रपुरी तीन स्थानों पर सड़क धंस गई थी। सड़क में इतने गहरे गड्ढे बन गए थे कि कुछ दिनों के लिए मार्ग पर आवाजाही तक को बंद करना पड़ गया था।
विज्ञापन


बाद में नगर निगम ने धंसी सड़कों पर मलबा डलवाकर वहां इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाकर पैच वर्क करा दिया था। यह पैच वर्क जिस समय हुआ था। तब सड़क से थोड़ा ऊंचा था लेकिन चार-माह में ही यह पैच वर्क सड़क से नीचे हो गए हैं। वहां पर सड़क गहरी होती जा रही है। लोगों का कहना है कि सड़क अब फिर से धंसने लगी है। इसी के चलते जहां पर पैचवर्क किया था, उस स्थान पर सड़क गहराई में दिखाई दे रही है। किसी भी दिन फिर से सड़क धंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




समस्या को जड़ से नहीं किया जा रहा समाप्त

डीएवी रोड, चंद्रपुरी रोड और गणेशपुर आदि में लगभग हर बरसात में सड़क धंसती है। नगर निगम की ओर से हर बार धंसने वाले स्थान पर मलबा डाल दिया जाता है। इसके बाद ऊपर पैच वर्क कर दिया जाता है लेकिन समस्या को नहीं देखा जा रहा है। किस कारण से ऐसा हो रहा है। उसका निस्तारण न करके केवल ठीक करने के नाम पर औपचारिकता पूरी हो रही है। लाखों रुपये सड़क की मरम्मत के नाम पर खर्च हो चुके हैं।




लाइन डालने के बाद शुरू हुआ सड़क धंसने का सिलसिला

सड़कों के धंसने की समस्या पिछले चार-पांच साल से सामने आ रही है। एडीबी की ओर से शहर में पेयजल व सीवर लाइन डाली गई थी। इसके बाद से सड़कों के धंसने का सिलसिला शुरू हुआ था। जानकारों का कहना है कि लाइन या फिर किसी चैंबर लीकेज होने की वजह से सड़कें धंसती हैं। जब तक इसका कारण जानकर ठीक प्रकार से ट्रीटमेंट नहीं होता है तब तक सड़क धंसने की समस्या दूर होनी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed