{"_id":"69df7a4522395617e604e860","slug":"road-will-be-built-from-badheri-rajputan-to-halwaheri-roorkee-news-c-5-1-drn1027-946628-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बढ़ेड़ी राजपूतान से हलवाहेड़ी तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बढ़ेड़ी राजपूतान से हलवाहेड़ी तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र पिरान कलियर के विधायक हाजी फुरकान अहमद के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के निर्माण की घोषणा की है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन के मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश जारी कर ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बढ़ेड़ी राजपूतान से भारापुर होते हुए हलवाहेड़ी तक इस संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। विधायक की ओर से मुख्यमंत्री को यह प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृति देते हुए निर्माण की घोषणा की है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
सड़क बनने के बाद कम दूरी और कम समय में रुड़की सहित अन्य स्थानों तक पहुंच आसान हो जाएगी। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि उनके प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने इस मार्ग को अपनी घोषणा में शामिल किया है। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हैं।