{"_id":"696cc6a63f50432b7700081e","slug":"road-to-be-constructed-in-padli-gurjar-cost-of-rs-9739-lakh-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-149676-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पाडली गुर्जर में 97.39 लाख की लागत से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पाडली गुर्जर में 97.39 लाख की लागत से बनेगी सड़क
Sun, 18 Jan 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 18 Jan 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
विधायक हाजी फुरकान अहमद ने राज्य योजना के तहत सड़क कार्य का किया शिलान्यास
पिरान कलियर। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर पंचायत पाडली गुर्जर में विधायक हाजी फुरकान अहमद ने राज्य योजना से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों इससे राहत मिलेगी।
नगर पंचायत पाडली गुर्जर में पनियाला रोड से कब्रिस्तान तक बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण लगभग 97 लाख 39 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा। विधायक ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और प्रदेश में विकास की नई शुरुआत होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तौकीर अहमद ने कहा कि नई नगर पंचायतों को पर्याप्त बजट न मिलने के कारण कई विकास कार्य बाधित हैं इसके बावजूद विधायक निधि के माध्यम से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सभासद दानिश, गुलजार, वसीम, राशिद मलिक, शहजाद, कामिल, भानु प्रताप, आसकिन, आबिद, हाजी रिजवान, उस्मान, शराफत, शमशेर, जावेद आदि मौजूद रहे।