फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Accident: Three youth died in Roorkee road accident..

Road Accident : रुड़की सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत... तीन घायल, अनियंत्रित होकर पलट गई थी स्कॉर्पियो

Fri, 15 Nov 2024 08:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 08:56 AM IST
सार

इसमें चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में मंगलोर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि गाड़ी चालक चिराग़ (25) की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Road Accident: Three youth died in Roorkee road accident..
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के चंद्रपुरी में शादी में आ रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर मंगलौर में पलट गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में मंगलोर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि गाड़ी चालक चिराग़ (25) की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात मेरठ के गांव अख्तियारपुर से एक बरात रुड़की के चंद्रपुरी में आ रही थी। बताया जा रहा है कि गांव निवासी आठ युवक एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर  रुड़की बरात में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। कार डिवाइडर से जा टकराई और कार मैं सवार सभी आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


राहगीरों ने हादसे की सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस  मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलौर पुलिस के अनुसार, वंश पुत्र अमित, सोनू पुत्र मुकेश और सुजल पुत्र सतीश तीन की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घायल को प्राइवेट अस्पाताल में भर्ती कराया गया है. जबकि जबकि कांशी, तुषार और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बरात में शामिल लोग सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की सूचना शादी समारोह में पहुंची तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed