फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rishabh's condom car was sent to Delhi by crane

Roorkee News: ऋषभ की कंडम कार को क्रेन से दिल्ली भेजा गया

Fri, 28 Jul 2023 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rishabh's condom car was sent to Delhi by crane
भीषण दुर्घटना के बाद से नारसन पुलिस चौकी में बेहद कंडम हालत में खड़ी क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार काे क्रेन के जरिए दिल्ली ले जाया गया। बताया गया है कि ऋषभ पंत का पत्र मिलने के बाद दिल्ली के एक कबाड़ी के यहां कार भेजी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को उस समय भीषण कार दुर्घटना का शिकार हुए थे, जब वह अपनी मर्सिडीज बेंज कार से दिल्ली से रुड़की ढंढेरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। सर्दी के मौसम में सुबह पांच बजे उनकी कार नारसन कस्बे में डिवाइर से टकराकर दूसरी तरफ पलटी खाती चली गई और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद कार को नारसन पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया गया। इस दौरान कई बार मर्सिडीज कंपनी और एनएचएआई की ओर से कार और इस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच भी की थी। कार तभी से चौकी में खड़ी थी। कुछ दिन पहले क्रिकेटर ऋषभ पंत ने एसपी देहात स्वप्न किशोर को एक पत्र भेजकर बताया था कि हादसे में क्षतिग्रस्त कार नारसन पुलिस चौकी में खड़ी दिए जाने की मांग की थी। इसके बाद उन्हें कार ले जाने की अनुमति दे दी गई। शुक्रवार को बुरी तरह कंडम हालत में खड़ी कार को क्रेन की मदद से दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed