फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rimjhim rain shiver

रिमझिम बारिश से कंपकपी

Fri, 11 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 11 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया। ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। दिन में कई बार रिमझिम बारिश हुई।

विज्ञापन

पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान पर काले बादल छाए हुए थे। शुक्रवार को आसमान में सुबह से ही काले घने बादल छाए थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। हालांकि कुछ देर बाद होने के बाद रुक गई। लेकिन दोपहर सवा एक बजे फिर से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही छोटे-छोटे ओले भी पड़े। करीब 20 मिनट तक बारिश होती रही। इसके बाद दोपहर दो बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। 10-15 मिनट तक बारिश हुई। रिमझिम बारिश और ओलावृष्टि से मौसम काफी ठंड हो गया। ठंड से बचने के लिए लोग जाकेट, मफलर और टोपी आदि पहने हुए नजर आए।
विज्ञापन

------
तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान
शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज गई। आसमान पर छाये रहे काले बादलों के कारण न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कोहरे के लिए रहे तैयार
आने वाले दिनों में कोहरे के लिए तैयार रहे। बारिश के कारण मौसम में नमी बढ़ गई है। शनिवार को आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसके कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है।  

----
रूम हीटर की बढ़ी मांग
एक ही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश ने लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास करा दिया है। इसको देखते हुए शुक्रवार को लोगों ने जमकर रूम हीटर बिके।
----
गर्म हुआ गर्म कपड़ों का बाजार
शुक्रवार को मौसम खराब रहने की वजह से दोपहर तक ठंडा रहा। लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद मौसम में सुधार होने से बाजार में चहल पहल बढ़ गई। सबसे ज्यादा गर्म कपड़ों की दुकान पर भीड़ नजर आई। लोगों ने जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed