फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Retired Peshkar arrested on charges of occupying land by making fake documents

Roorkee News: रिटायर्ड पेशकार फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन कब्जाने के आरोप में गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 05:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Retired Peshkar arrested on charges of occupying land by making fake documents
I
विज्ञापन

IIपुलिस ने बताया न्यायालय की कार्रवाई की अच्छी जानकारी रखता था आरोपी
I
I कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त पेशकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी, जगदीश प्रसाद देहरादून के विभिन्न न्यायालयों में पेशकार और अन्य पदों पर तैनात रह चुका है, पर सेवलाकला स्थित भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम करने का आरोप है।
I
Iपटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि 11 फरवरी 2024 को रवि गुप्ता निवासी नैशविला रोड, देहरादून ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जगदीश प्रसाद ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन को अपने नाम स्थानांतरित कर लिया।
विज्ञापन

I
Iपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने भूमि की रजिस्ट्री में कूटरचना कर उसमें छेड़छाड़ की थी। आरोपी पर लगे आरोप सही पाए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी न्यायालय की कार्रवाई की अच्छी जानकारी रखता था, जिसका उसने इस धोखाधड़ी को अंजाम देने में फायदा उठाया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी सेवानिवृत्त हो चुका है, लेकिन उसने अपनी जानकारी और अनुभव का दुरुपयोग कर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की भी जांच कर रही है।I

फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद बोरी में बंद कछुएं। संवाद

फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद बोरी में बंद कछुएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed