फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Restaurant owner arrested for serving liquor without license

Roorkee News: बिना लाइसेंस शराब परोसने पर रेस्टोरेंट स्वामी गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Restaurant owner arrested for serving liquor without license
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iहरिद्वार-दिल्ली रोड स्थित एक नामी रेस्टोरेंट में चल रही पार्टी, कई नामी डॉक्टर थे शामिल
I
Iहरिद्वार-दिल्ली रोड स्थित एक नामी रेस्टोरेंट में जाम छलकाना डॉक्टरों और रेस्टोरेंट स्वामी को महंगा पड़ गया। अचानक पहुंची पुलिस को देखकर रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गई। पार्टी में शामिल डॉक्टर आननफानन भाग निकले। वहीं पुलिस ने मौके से बीयर की 12 बोतलें, रम की नौ बोतल, कांच के 12 गिलास व अन्य सामान बरामद किया है। साथ ही बिना लाइसेंस शराब परोसने के मामले में रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
I
Iदिल्ली हरिद्वार रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। इसमें शहर के कई डॉक्टरों के साथ ही अन्य लोग भी थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस रेस्टोरेंट पहुंची। वहां ग्राउंड फ्लोर के पीछे बने वॉन में करीब 30-40 लोग थे और पार्टी चल रही थी जिसमें शराब परोसी जा रही थी। पुलिस को पहुंची देख उनके होश उड़ गए। मामला गड़बड़ होने की आशंका देख डॉक्टर वहां से निकल गए।
विज्ञापन

I
Iपुलिस ने रेस्टोरेंट स्वामी को बुलवाया और शराब पिलाने से संबंधित लाइसेंस मांगा लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने वहां से बीयर की 12 बोतलें, रम की नौ बोतलें, कांच के 12 गिलास और सोडे तीन खाली बोतलें बरामद कीं। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के शराब परोसने के आरोप में रेस्टोरेंट मालिक पुनीत गर्ग निवासी ब्रह्मनान मोहल्ला कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार किया गया है। उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I...तो कार्रवाई के पीछे चुनाव की गरमी का भी था असर
I
I
I
I- शहर में ऐसा नहीं है कि अन्य होटल और रेस्टोरेंट में चोरीछिपे शराब नहीं परोसी जाती लेकिन चुनावी माहौल में हुई इस कार्रवाई को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। हालांकि चुनाव में आचार संहिता लगे होने के चलते पुलिस पहले से ही सक्रिय हैं लेकिन इसे लेकर भी चर्चा है कि कहीं यह पार्टी किसी चुनावी मिशन के मद्देनजर तो नहीं थी। इसके चलते पुलिस को यह शिकायत की गई थी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed