फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rescued mother and son trapped in water

Roorkee News: पानी में फंसे मां-बेटे को रेस्क्यू कर बचाया

Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rescued mother and son trapped in water
हरियाणा का एक परिवार क्षेत्र में जमीन लेकर करता है खेती
विज्ञापन

उधर, बहादरपुर रेलवे फाटक पर हाईवे पर आया भारी पानी

बाढ़ के पानी में फंसे मां-बेटे के लिए पुलिसकर्मी देवदूत बनकर आए। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर लाइफ जैकेट के जरिए दोनों को सकुशल बाहर निकालकर जान बचाई।
गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी रुकम सिंह ने बताया कि हरियाणा निवासी महिपाल सिंह ने शाहपुर गांव के पास कुछ खेती की जमीन ले रखी है। जमीन के पास ही अपना घर बना रखा है। बुधवार दोपहर बाढ़ के पानी में महिपाल सिंह की पत्नी सुदेश और बेटा रविंद्र फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम ने मां-बेटे को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घंटों की मशक्कत के बाद सकुशल पानी से बाहर निकाला। उधर, लक्सर के बहादरपुर रेलवे फाटक के पास रुड़की-लक्सर मार्ग पर पानी भर गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और एसएसआई अंकुर शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन



यहां बिना नल चलाए ही निकल रहा पानी
बारिश से खानपुर क्षेत्र में भूजल इतना ऊपर आ गया है कि हैंडपंप में से अपने आप ही लगातार पानी निकल रहा है जो कौतूहल का विषय भी बना हुआ है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई दिन से हो रही बारिश के चलते गंगा सोलानी और बाणगंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वहीं, मंगलवार को लक्सर के मोहम्मदपुर बुजुर्ग में सोलानी का तटबंध टूट गया था जिससे पूरा खानपुर बाढ़ की चपेट में है। वहीं, अब खानपुर क्षेत्र में बारिश के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, एक हैंडपंप से बिना चलाए ही पानी निकल रहा है। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed