फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Republic Day celebrated with pomp in the city and countryside

शहर और देहात में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Mon, 27 Jan 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp in the city and countryside
रुड़की/लक्सर/झबरेड़ा/ खानपुर/बुग्गावाला/भगवानपुर/सुल्तानपुर। शहर और देहात में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रभात फेरी के बाद ध्वजारोहण किया गया। कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं समाज सेवी संस्थाओं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी गणतंत्र दिवस मनाया।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से गणतंत्र दिवस पर सुबह सात बजे शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। नगर निगम कार्यालय भवन पर सुबह साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण किया गया। सुबह 11 बजे बीटीगंज स्थित सुभाषगंज में नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मेयर यशपाल राणा, नगर निगम के सभी पार्षद, मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त राजेश पुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

वहीं आर्मी स्कूल रुड़की में कर्नल मुकुल पूनिया ने ध्वजारोहण किया। बीईजी एंड सेंटर में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। वहीं राजेंद्रनगर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य इंदु ध्यानी ने ध्वजारोहण किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यालय के निदेशक प्रदीप बत्रा और राम अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। गुलमोहर ग्रीन रुड़की में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। वहीं मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तारकेश्वर मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं बीएसएम इंटर कॉलेज में पूर्व दर्जाधारी मनोहर लाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। वहीं नंद विहार स्थित शहीद स्मारक पर विधायक हाजी फुरकान अहमद और जवाहरलाल आर्य ने ध्वजारोहण किया। वहीं स्कॉलर्स एकेडमी रुड़की में भी ध्वजारोहण किया गया। जूनियर हाईस्कूल पाड़ली गुर्जर स्कूल में भी एडवोकेट ललित सरीन और अन्य लोगों ने ध्वजारोहण किया। वहीं मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। वहीं एसडीएमपीजी कॉलेज में भी प्राचार्य अर्चना मिश्रा और अन्य प्रवक्ताओं ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक हर्ष प्रकाश काला ने ध्वजारोहण किया। वहीं आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऋतुराज उपस्थित रहे। वहीं सैनी विकास समिति ने भी सैनी धर्मशाला में ध्वजारोहण किया, वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्टार मेकर क्लब की ओर से रामनगर के होटल में रंगारंग संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संदीप जैन, विनीत जैन आदि उपस्थित रहे।
लघु व्यापार एसोसिएशन वेंडिंग जोन बोट क्लब रुड़की के कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लोकतांत्रिक जनमोर्चा संयोजक सुभाष सैनी थे। वहीं नारसन कस्बे में स्थित राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य बीएल कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। उधर, राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने ध्वजारोहण किया।
वहीं विद्या विकासिनी महाविद्यालय में कॉलेज के संस्थापक सतीश सलार ने ध्वजारोहण किया। वहीं मंगलौर नगर पालिका कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष हाजी दिलशाद अहमद ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली मंगलौर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन हुआ। केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. रविंद्र कपूर ने ध्वजारोहण किया। मोहल्ला मलकपुरा स्थित मदरसा तुल मोमिनीन में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां पर ध्वजारोहण कॉलेज प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने किया। लिटिल एंजेल स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं शहीद स्मारक स्थल सुनहरा वट वृक्ष पर ‘एक दीप शहीदों के नाम’ दीपदान का कार्यक्रम नगर निगम द्वारा रखा गया। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी धीर सिंह ने शहीदों को नमन किया। वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल नं. 1 रुड़की में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीईजी एंड सेंटर के ब्रिगेडियर रघु श्रीनिवासन ने ध्वजारोहण किया।
वहीं लक्सर तहसील मुख्यालय पर एसडीएम पूरण सिंह राणा व सीओ अवनीश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात और चेयरमैन अंबरीश गर्ग ने, विकास खंड कार्यालय में चंदन लाल राही ने, गन्ना विकास समिति पर समिति के विशेष सचिव गौतम सिंह नेगी और चेयरमैन चौधरी जितेंद्र सिंह नागर, गन्ना विकास परिषद पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रदीप कुमार में ध्वजारोहण किया। वहीं लक्ष्य पब्लिक स्कूल, मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में प्रबंधक जसवीर सिंह ने, वुड इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक महीपाल सैनी, कोतवाली में कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने, आईपी इंटर कॉलेज में प्रबंधक इलमचंद गुप्ता व प्रधानाचार्य सचिन मित्तल, गायत्री पब्लिक स्कूल ढाढेकी में सुबोध शर्मा ने कांग्रेस कार्यालय पर डॉ. उमादत्त शर्मा व देवेश राणा ने और किसान इंटर कालेज में जयप्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं सुल्तानपुर कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद के सामने ध्वजारोहण कर तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं खानपुर में ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख ईशा चौधरी, होली एंजिल्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सेठपाल चौधरी, भगवान शंकर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में घनश्याम गुप्ता, रुड़की बिजनेस स्कूल में सचिव शेर सिंह, श्री बालाजी विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक रघुनंदन शर्मा ने तिरंगा फहराया। वहीं राइडिंग गियर्स ने गणतत्रं दिवस पर तिरंगा साइकिल रैली निकली। वहीं भगवानपुर कस्बे के आरएनआई इंटर कालेज में झंडारोहण किया गया। वहीं मक्खनपुर के पास राघव फिलिंग स्टेशन पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधायक ममता राकेश ने पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर रजनीश सिंघल, मोहित सिंघल व रचित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

वहीं पिरान कलियर क्षेत्र के शेफील्ड स्कूल में कॉलेज के एमडी राहुल विश्नोई और डायरेक्टर डीके शर्मा ने, साबिर पाक दरगाह परिसर में नायब सज्जादानशीन शाह अली ऐजाज साबरी, कलियर थाने में थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल, नगर पंचायत पिरान कलियर कार्यालय पर अध्यक्ष सखावत अली ने, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अंकित शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कलियर में मदरसा इस्लामिया अरबिया सबरिया, मदरसा शमशुल उलूम साबरी, दारुल उलूम साबरिया बरकाते रजा, बेबी एंजिल स्टार पब्लिक स्कूल मुक़र्रबपुर, अलमदिना एकेडमी, राजकीय जूनियर स्कूल, स्काई लाइन पब्लिक स्कूल कलियर सहित कई स्कूलों एवं मदरसों में ध्वजारोहण किया गया। वहीं जिला किसान कांग्रेस कमेटी कार्यालय तेज्जुपुर पर जिला अध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं श्रीराधा माधव सेवा मंडल रुड़की की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 144 ब्लड यूनिट एकत्र की गई। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा-रामनगर रुड़की ने गणतंत्र दिवस पर मालवीय चौक स्थित योगी मंगलनाथ इंटर कॉलेज में निर्धन छात्रों को गर्म स्वेटर व बैग वितरित किए। वहीं झबरेड़ा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर स्कूल कॉलेज, सरकारी दफ्तरों व अन्य संस्थानों में गणतंत्र दिवस मनाया गया। भारतीय किसान क्लब के सावत वाली स्थित कार्यालय पर किसानों ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। वहीं नगर पंचायत झबरेड़ा के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। वहीं बुग्गावाला के ग्रीनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed