फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Remembering Pandit Deendayal Upadhyay

ाम से ही नहीं कर्म से भी दयालु स्वभाव के थे उपाध्याय

Sat, 25 Sep 2021 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Remembering Pandit Deendayal Upadhyay
कलियर विधानसभा क्षेत्र में पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विचार रखते भाजपा के पूर्व प्रदेश - फोटो : ROORKEE
रुड़की। शहर में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद कर उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली। कार्यक्रमों में पंडित दीनदयाल के समाज और राष्ट्र हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। वहीं उनकी जयंती पर शिविर लगाकर लोगों ने रक्तदान भी किया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील कैंप कार्यालय पर राष्ट्र सम्मान संघ, मानवाधिकार संगठन ब्यूरो और भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी, जिला प्रभारी रुड़की विधानसभा क्षेत्र एवं मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु व पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष आदर्श गुप्ता, राष्ट्र सम्मान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णदत्त धीमान आदि ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने किया कि पंडित दीनदयाल ने समाज के दबे और कुचले लोगों को उठाने का काम किया। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय रक्तदान शिविर भी लगाया गया। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में मदर टेरेसा ब्लड बैंक के डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सोफिया, अंचल सिंघल, गौरव गोस्वामी, रोहित कुमार, माला, मनोज गर्ग, कविश मित्तल, शेष सिंह राणा, अभिनव कुमार, अशोक कुमार, गिरीश शर्मा, पंकज कुमार, विकास शर्मा, कविता रावत, हेमा देवी, आस मोहम्मद, खालिद, राजेश वर्मा और शहजाद अल्वी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का आह्वान
रुड़की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आदर्शनगर में स्थित ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया। इस मौके पर रुड़की विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज गर्ग और बूथ के वक्ता सुनील साहनी, पवन तोमर, सुशील त्यागी, कुलदीप कुमार त्यागी, राजकुमार शर्मा, ललित मोहन अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर प्रकाश डाला। प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह रोड़ ने सभी से उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र के संयोजक ब्रज कुमार, कपिल कश्यप, सचिन कश्यप, अनिल गुप्ता, राजकुमार शर्मा, दाताराम, आदित्य रोड़, नितिन उपाध्याय और लाल सिंह शामिल रहे। वहीं यूथ फोर सोसायटी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोसायटी के संयोजक एवं भाजपा नेता दीपक पांडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने अपना संपूर्ण जीवन देश व समाज के लिए न्योछावर कर दिया। कार्यक्रम में रजत गौतम, राज कमल पुंडीर, गोविंद पाल, कमल सैनी, सिद्धार्थ चौधरी और अश्वनी जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कठिन परिस्थितियों से गुजरा उपाध्याय का जीवन
कलियर। कलियर विधान सभा के बूथों पर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। भाजपा नेता जयभगवान सैनी, मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल का जीवन काफी कठिन परिस्थितियों में गुजरा। इस दौरान बेबी सैनी, मनीष धीमान, अंकुश प्रजापति, ब्रिजेश सैनी, राकेश, सतीश, सोमपाल, बिजेंद्र पाल, पंकज पाल, अंकुश प्रजापति, डॉ. सतपाल सैनी, नेत्रपाल, वीरेंद्र आर्य, अंकित शर्मा, अनिल पाल, सचिन, सुभाष, अंकित सैनी और अमरीश आदि मौजूद रहे। संवाद
‘राष्ट्र के पुनर्निर्माण की थी उपाध्याय की विचारधारा’
रुड़की। झबरेड़ा के शिवपुरम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी की जयंती विधानसभा झबरेड़ा के सभी बूथों पर मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल एक ऐसे युग दृष्टा थे, जिनके विचारों एवं सिद्धांतों के बीज ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा देने का काम किया है। उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए थी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा, नगर निगम पार्षद हेमा बिष्ट, पार्षद चौधरी मांगे राम, जितेंद्र राणा, श्री पदम सिंह, पुष्पा बुड़ाकोटि, जितेंद्र सैनी, मीडिया प्रभारी ग्रामीण मंडल झबरेड़ा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं बूथ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उधर, पूर्वी दीन दयाल वार्ड 28 में भी पंडित जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष मधु जैन, डॉ. नाथी राम, पूर्व दर्जाधारी शोभा राम प्रजापति, पंकज नंदा, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल सचदेवा, जिया और रेणु सचदेवा आदि मौजूद रहे। संवाद

‘पंडित जी के आदर्शों का अनुसरण कर रही भाजपा’
पिरान कलियर। कलियर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सह संयोजक मुनीश सैनी ने कहा कि पंडित जी ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जीवन भर आदर्शों का पालन करने का संदेश दिया है। भाजपा भी उन्हीं के बनाए आदर्शों का अनुसरण कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और आदर्शों से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान बूथ संख्या 105 से बेबी सैनी, 107 से स्वराज सिंह, 108 से मनोज सैनी, 109 से मोहित अग्रवाल, 110 से प्रवीण धीमान व अमित सैनी, डॉ. बृजपाल धीमान, पदम सिंह, अर्जुन सिंह, रणवीर चौधरी, मनोज त्यागी और विपिन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed