फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Registration begins at the newly constructed Maa Bharti Library on February 16

Roorkee News: नवनिर्मित मां भारती लाइब्रेरी में 16 फरवरी से पंजीकरण शुरू

Thu, 12 Feb 2026 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Registration begins at the newly constructed Maa Bharti Library on February 16
रुड़की ब्लॉक स्थित मां भारती लाइब्रेरी में 16 फरवरी से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत छात्रों के लिए पंजीकरण शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतिमाह 500 रुपये की फीस रखी गई है।
विज्ञापन




लाइब्रेरी प्रबंधन रोमा सैनी ने बताया कि सीमित सीटों के कारण केवल 40 विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रबंधन के अनुसार पंजीकरण छात्रों की संख्या और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी ताकि गंभीर और नियमित अध्ययन करने वाले छात्रों को प्राथमिकता मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए शांत और अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, राज्य स्तरीय परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह लाइब्रेरी विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। यहां बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रकाश, पंखे, एसी और स्वच्छ वातावरण का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों को नियमित उपस्थिति और अनुशासन का पालन करना अनिवार्य होगा। रोमा सैनी ने कहा कि क्षेत्र में पढ़ाई के लिए शांत और सुरक्षित स्थान की आवश्यकता को देखते हुए इस लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। सीमित सीटों के कारण इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी व्यवस्था से युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और वे अपने लक्ष्य की ओर अधिक एकाग्रता के साथ आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed