फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Refusal to bring a procession for not giving dowry

बारात आने से पहले दहेज में मांगी कार और नकदी

Sat, 09 Jul 2022 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Refusal to bring a procession for not giving dowry
शादी से पहले दहेज में कार और नकदी मांगना वरपक्ष को भारी पड़ गया। लड़की वालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दूल्हे समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी डालूवाला खुर्द निवासी मोहन सिंह के साथ तय हुई थी। सगाई में करीब डेढ़ लाख रुपये, जेवर और परिवार के लिए कपड़े दिए थे। सात जुलाई को मढ़ा और आठ जुलाई को बरात आनी थी।
विज्ञापन

परिवार के सभी लोग शुक्रवार को शादी की तैयारी में जुटे थे और बरात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि इस बीच दूल्हे पक्ष ने बरात लाने से इनकार कर दिया। साथ ही शादी से पहले दहेज में एक कार और 11 लाख रुपये की मांग की। दुल्हन पक्ष ने इनकार कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब एक व्यक्ति ने सूचना दी कि बरात नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष से मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन मोबाइल बंद आया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दूल्हा मोहन सिंह, उसके पिता रमेश, मां पाटो देवी, सुशील सिंह, कमल सिंह और अमरपाल निवासी डालूवाला खुर्द, थाना सिडकुल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed