फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News Panchayat tied Rakhi on boyfriend hand by girlfriend and they wanted to marry

Roorkee: पंचायत ने प्रेमिका से प्रेमी के हाथ पर बंधवाई राखी...फिर युवक के घर पहुंच शादी की जिद पर अड़ी युवती

Sun, 03 Sep 2023 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 03 Sep 2023 04:53 PM IST
सार

लक्सर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में अलग-अलग गांव के कक्षा 12 के छात्र और छात्रा सहपाठी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चला आ रहा था। इसकी भनक दोनों के परिजनों को लग गई।

विज्ञापन
Roorkee News Panchayat tied Rakhi on boyfriend hand by girlfriend and they wanted to marry
प्रीमी प्रेमिका - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंचायत में परिवार ने प्रेमी के हाथ पर प्रेमिका से राखी तो बंधवा दी लेकिन दोनों भाई-बहन बनने को तैयार नहीं हैं। पंचायत में राखी बांधने के बाद प्रेमिका युवक के घर जा पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। छात्रा के परिजनों ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में अलग-अलग गांव के कक्षा 12 के छात्र और छात्रा सहपाठी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चला आ रहा था। इसकी भनक दोनों के परिजनों को लग गई। परिजनों ने दोनों को आपस में बातचीत नहीं करने की हिदायत दी। बताया जा रहा है कि शनिवार को छात्रा प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई और हंगामा हो गया।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने परिचितों और छात्र के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस पर परिचित व छात्र और परिजन छात्रा के घर पहुंचे। यहां पर दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में लोगों ने दोनों को घंटों तक समझाया। इसके बाद छात्रा से प्रेमी के हाथ पर राखी बंधवा दी। साथ ही दोनों को अलग-अलग रहने की हिदायत दी। इसके बाद छात्र परिजनों के साथ घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee News: रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका तो महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, रेलवे ट्रैक पर बैठी

बताया जा रहा है कि देर शाम छात्रा प्रेमी के घर जा पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। इससे हंगामा हो गया और मामला बढ़ गया। इस बीच परिजन दोनों को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला जानकारी में आया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में भी कैद कर लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

बिरादरी भी बनी परिवारों के विरोध की वजह
प्रेमी और प्रेमिका दोनों अलग-अलग बिरादरी से हैं। यह भी परिवारों के विरोध का कारण बन रहा है हालांकि दोनों ही परिवार धनाढ्य नहीं है। ऐसे में रसूख को लेकर ज्यादा विरोध नहीं है बल्कि बिरादरी को ही बड़ा कारण माना जा रहा है।

देर रात तक कोतवाली में डटे रहे
शादी की जिद पर अड़ी छात्रा और अन्य लोग देर रात तक कोतवाली में डटे रहे। पुलिस और परिजन छात्रा और उसके प्रेमी को समझाने की कोशिश करते रहे।

दोनों पक्षों को समझाया गया है। समझौता नहीं होने पर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। दोनों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि बालिग हैं या नाबालिग।
- अमरचंद शर्मा, कोतवाली प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed